Wednesday, February 11, 2026
Homeअपराधचर्चित और विवादित सेंट विंसेंट पलोटी स्कूल में सोडियम ब्लास्ट, 9 साल...

चर्चित और विवादित सेंट विंसेंट पलोटी स्कूल में सोडियम ब्लास्ट, 9 साल की छात्रा झुलसी, अस्पताल में इलाज जारी…

बिलासपुर। बिलासपुर के शहर के सेंट विंसेंट पलोटी स्कूल में एक बार फिर लापरवाही की हदें पार हो गईं, जिससे चौथी कक्षा की एक मासूम छात्रा गंभीर रूप से झुलस गई। इस भयावह घटना में स्कूल प्रशासन की लापरवाही खुलकर सामने आई है, जहां सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण एक मासूम बच्ची को अपनी जान जोखिम में डालनी पड़ी।

स्कूल प्रशासन की गंभीर लापरवाही

मिली के अनुसार, स्कूल में अन्य कक्षा के कुछ छात्रों ने शरारत के तौर पर टॉयलेट सीट पर सोडियम रख दिया था। उन्होंने इसे एल्युमिनियम फॉयल में लपेटकर टॉयलेट में रख दिया था, जिससे किसी को इसकी भनक न लगे। जैसे ही चौथी कक्षा की छात्रा टॉयलेट गई और पानी का उपयोग किया, तो सोडियम ने धमाके के साथ प्रतिक्रिया कर दी, जिससे बच्ची झुलस गई। यह घटना स्कूल प्रशासन की घोर लापरवाही को दर्शाती है कि छात्रों को खतरनाक पदार्थों तक कैसे पहुंच मिली?

छात्रा की गंभीर स्थिति, स्कूल प्रशासन मौन

बताया जा रहा है कि, धमाके के बाद छात्रा को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार, उसे जलने की गंभीर चोटें आई हैं। वहीं, स्कूल प्रशासन इस मामले पर अब तक स्पष्ट जवाब देने से बच रहा है।

परिजनों में रोष, स्कूल के खिलाफ कार्रवाई की मांग

छात्रा के परिजन इस घटना से बेहद आक्रोशित हैं। चेतन गुप्ता घायल छात्रा के परिजन ने कहा, स्कूल में सुरक्षा व्यवस्था का कोई ध्यान नहीं है। अगर प्रशासन सतर्क होता, तो यह हादसा नहीं होता। हमारी मांग है कि इस मामले में स्कूल प्रशासन पर कड़ी कार्रवाई हो।

स्कूल प्रशासन का गैर-जिम्मेदाराना रवैया

स्कूल के प्राचार्य सुनित कुमार ने इस घटना पर मात्र औपचारिक बयान दिया, यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। लेकिन सवाल यह उठता है कि छात्रों को स्कूल में खतरनाक रसायन कैसे मिला? क्या स्कूल प्रशासन को इसकी कोई जानकारी नहीं थी? यह स्कूल प्रबंधन की लापरवाही को उजागर करता है।

स्कूल प्रशासन की चुप्पी पर सवाल?

यह घटना एक गंभीर चेतावनी है कि स्कूल प्रशासन की अनदेखी किस हद तक जा सकती है। बच्चों की सुरक्षा का दावा करने वाला यह स्कूल आज खुद कठघरे में खड़ा है। क्या प्रशासन अब भी बच्चों की सुरक्षा को गंभीरता से लेगा, या फिर यह मामला भी अन्य मामलों की तरह दबा दिया जाएगा?

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल रहे सवाल?

यह पहली बार नहीं है जब स्कूल में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे हैं। बावजूद इसके, शिक्षा विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इस घटना के बाद अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में कितनी तत्परता दिखाता है।

क्या मिलेगा पीड़ित को न्याय?

बिलासपुर के सेंट विंसेंट पलोटी स्कूल में हुई इस दर्दनाक घटना ने स्कूल प्रशासन की लापरवाही को उजागर कर दिया है। यह सिर्फ एक बच्ची की नहीं, बल्कि पूरे शिक्षा तंत्र की सुरक्षा की बात है। अब देखना यह होगा कि क्या इस मामले में प्रशासन दोषियों के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई करता है, या फिर इसे भी दबाने की कोशिश की जाएगी?

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts