Wednesday, February 11, 2026
Homeअन्य खबरेजान हथेली पर रखकर नदी पार कर रहे छात्र और ग्रामीण– नदी...

जान हथेली पर रखकर नदी पार कर रहे छात्र और ग्रामीण– नदी पर पुल का इंतजार कब होगा खत्म? 40 गांवों का जीवन पानी में लटका – प्रशासन की नींद अब भी क्यूं नहीं टूटी? वीडियो हुआ वायरल…

कांकेर। प्रदेश में हो रही लगातार भारी बारिश से कांकेर जिले के नदी-नाले उफान पर हैं। ऐसे में ग्रामीणों और छात्रों की जान पर बन आई है। कोयलीबेडा ब्लॉक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बच्चे और बड़े उफनती नदी को आपसी सहारे के सहारे पार करते नजर आ रहे हैं। यह दृश्य जितना भयावह है, उतना ही व्यवस्था पर सवाल भी खड़े करता है।

बताया जा रहा है कि कोयलीबेडा ब्लॉक के करीब 40 गांव हर साल बारिश के मौसम में इसी तरह से जोखिम भरा आवागमन करते हैं। विशेष रूप से मेढकी नदी पर आज तक पुल नहीं बन पाया है, जिसके कारण लोगों को स्कूल, बाज़ार या अस्पताल जाने के लिए इसी तरह तेज बहाव में उतरना पड़ता है। कई बार पानी का स्तर इतना बढ़ जाता है कि दिनभर इंतज़ार करना पड़ता है या फिर जीवन जोखिम में डालकर रास्ता पार करना पड़ता है।

ग्रामीणों ने बताया कि इस परिस्थिति की जानकारी शासन-प्रशासन को कई बार दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। सबसे अधिक परेशानी स्कूली छात्रों और मरीजों को होती है, जिन्हें रोजाना इस नदी को पार करना मजबूरी बन चुकी है।

वहीं, स्थानीय लोग प्रशासन से तत्काल स्थायी पुल या अस्थायी वैकल्पिक व्यवस्था की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि जब तक पुल नहीं बनता, तब तक किसी भी दुर्घटना की आशंका बनी रहेगी।

अब देखना होगा कि वायरल वीडियो के बाद प्रशासन जागता है या फिर ग्रामीणों की ये मजबूरियां यूं ही बहाव के साथ बहती रहेंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts