Saturday, March 28, 2026
HomeUncategorizedनशा मुक्ति केंद्र में युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या...

नशा मुक्ति केंद्र में युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, शराब की लत छुड़ाने के लिए भर्ती कराया, 3 दिन बाद मिली मौत की खबर—आखिर किसकी गलती..?

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के एक नशा मुक्ति केंद्र में 36 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने उसे शराब की लत छुड़ाने के लिए 26 मार्च को केंद्र में भर्ती कराया था। 28 मार्च की रात परिजनों को सूचना मिली कि युवक की तबीयत बिगड़ गई है, लेकिन जब वे अस्पताल पहुंचे, तो उसकी मौत हो चुकी थी।

परिजनों का आरोप – रस्सी से बांधकर बेरहमी पीटा

मृतक विजय देवांगन के चाचा ससुर ने आरोप है कि केंद्र में विजय को बुरी तरह मारा गया, जिससे उसके शरीर काला पड़ गया था। रस्सी से बांधकर पीटा गया है। उन्होंने बताया कि शव का वीडियो भी बनाया है, पूरे शरीर पर चोट के निशान थे।

 

FIR दर्ज न करने का आरोप, पुलिस ने कहा – पोस्टमॉर्टम के बाद होगी कार्रवाई

परिजनों का कहना है कि वे पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने गए, लेकिन पुलिस ने तत्काल FIR दर्ज नहीं की और पंचनामा कार्रवाई के बाद आने को कहा। कोतवाली थाना प्रभारी विमलेश दुबे ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है और मर्ग कायम कर लिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पत्नी ने की नशा मुक्ति केंद्र संचालकों पर कार्रवाई की मांग 

मृतक की पत्नी ने बताया कि उन्होंने अपने पति को केवल 2-3 दिनों के लिए नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराए थे, ताकि वह डरकर शराब का सेवन करना छोड़ दे। उन्होंने केंद्र संचालकों को साफ कहा था कि उनके पति को मारा न जाए, लेकिन फिर भी उन्हें बहुत मारे है। परिजनों ने नशा मुक्ति केंद्र के संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पीएम रिपोर्ट का टिकी जांच

कोतवाली थाना में पदस्थ निरीक्षक विमलेश दुबे कहना है कि इस मामले में फिलहाल जांच जारी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई और क्या उस पर शारीरिक अत्याचार किया गया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts