Wednesday, February 11, 2026
Homeअपराधतांत्रिक ने सिद्धि पाने के लिए खोदी कब्र... महिला का शव निकालकर...

तांत्रिक ने सिद्धि पाने के लिए खोदी कब्र… महिला का शव निकालकर किया तंत्र विद्या… आरोपी गिरफ्तार…

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में तंत्र-मंत्र की सिद्धी पाने के लिए महिला का कब्र खोदकर शव निकालने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह घटना छुरा थाना क्षेत्र के सिवनी गांव का है। इस मामले में पुलिस ने दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेंद्र चंद्राकर ने घटना की पुष्टि की है।

मिली जानकारी के अनुसार, भुखन विश्वकर्मा की पत्नी सुनेती विश्वकर्मा की मृत्यु होने के बाद शव को मिट्टी में दफनाकर अंतिम संस्कार किया गया था। गांव के ही एक व्यक्ति और उसके अन्य साथी ने लाश को कब्र से बाहर निकालकर पूजा तंत्र विधा जैसा कार्य किया गया था।

मोहल्ले के रहने वाले ने साथी के साथ मिलकर खोदी कब्र 

मृतक के ही मोहल्ले के रहने वाले ने इस घटना को अंजाम दिया है। तलाश करने पर पता चला कि गांव के नंदे यादव शाम को रापा फावड़ा लेकर श्मशान घाट की ओर गया था। गांव में नंदे यादव को बुलाकर पूछताछ की गई तो कब्र को अपने साथियों के साथ खोदना बताया।

पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

मृतक के परिजन और आसपास के लोगों ने इस मामले की शिकायत छुरा थाने में की। इस घटना के बाद गांव में आक्रोश है। छुरा पुलिस मौके पर पहुंची और खुदी हुई कब्र को सही ढंग से ग्रामीणों और परिजनों के माध्यम से ठीक किया। ग्रामीणों को शांत करने के लिए पुलिस ने समझाइश दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को 24 घंटे में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts