Monday, June 16, 2025
HomeUncategorizedपेड़ पर लटका मिला अधेड़ का शव... शरीर के कई जगहों पर...

पेड़ पर लटका मिला अधेड़ का शव… शरीर के कई जगहों पर चोट के निशान, हत्या की आशंका… जांच में जुटी पुलिस…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है।जिसमे अधेड़ की लाश देखकर हत्या का आशंका जताई जा रही है। आरोपियों ने पहले मृतक के साथ मारपीट की फिर उसे घसीटते हुए गले में रस्सी बांधकर उसे पेड़ पर लटका दिया।

पेड़ पर गले में रस्सी बंधी मिली अधेड़ लाश

मिली जानकारी के अनुसार सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम डगनिया (खैरा) में रविवार सुबह ग्रामीणों ने खारुन नदी जाने के पैडगरी रास्ते में एक अधेड़ पुरुष की लाश देखी जिसकी एक पेड़ पर गले में रस्सी बंधी हुई। वही शरीर में कई जगह चोट के निशान थे।

हत्या के पहले मृतक से मारपीट की आशंका

इस पूरे मामले में आशंका जताई जा रही है। पहले रास्ते में मृतक के साथ मारपीट की गई। जिसके बाद अधेड़ को मारने के उदेस्य से गले में रस्सी बांध गला घोटने का प्रयास किया गया होगा। और उसे पेड़ से लटका दिया।वही लाश के पास एक स्कूटी भी मिली है। जिसको मृतक का बताया जा रहा है। वही इस घटना की सूचना ग्रामीणों ने सीपत पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई, पूछताछ में पता चला की लाश दौलत राम कौशिक पिता गणेश राम कौशिक उम्र 55 वर्ष की है जो पहले सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम सेलर में रहता था।

शाम में घर से निकला था मृतक 

वर्तमान में बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र के चिंगराजपारा में अपनी दूसरी पत्नी के साथ रहता था। जो शनिवार शाम को अपने घर से रेड कलर की मेस्ट्रो स्कूटी CG 10 BG से निकला था। जिसकी आज सुबह खारुन नदी के किनारे एक पेड़ में गले में रस्सी बंधी लाश मिली है। बहरहाल पुलिस अधेड़ की मौत की वजह जानने जांच शुरू कर दी है। साथ ही बिलासपुर एएसपी अर्चना झा डॉग स्क्वायड टीम के साथ मौके पर पहुंच गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है।जिसमे अधेड़ की लाश देखकर हत्या का आशंका जताई जा रही है। आरोपियों ने पहले मृतक के साथ मारपीट की फिर उसे घसीटते हुए गले में रस्सी बांधकर उसे पेड़ पर लटका दिया। पेड़ पर गले में रस्सी बंधी मिली अधेड़ लाश मिली जानकारी के अनुसार सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम डगनिया (खैरा) में रविवार सुबह ग्रामीणों ने खारुन नदी जाने के पैडगरी रास्ते में एक अधेड़ पुरुष की लाश देखी जिसकी एक पेड़ पर गले में रस्सी बंधी हुई। वही शरीर में कई जगह चोट के निशान थे। हत्या के पहले मृतक से मारपीट की आशंका इस पूरे मामले में आशंका जताई जा रही है। पहले रास्ते में मृतक के साथ मारपीट की गई। जिसके बाद अधेड़ को मारने के उदेस्य से गले में रस्सी बांध गला घोटने का प्रयास किया गया होगा। और उसे पेड़ से लटका दिया।वही लाश के पास एक स्कूटी भी मिली है। जिसको मृतक का बताया जा रहा है। वही इस घटना की सूचना ग्रामीणों ने सीपत पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई, पूछताछ में पता चला की लाश दौलत राम कौशिक पिता गणेश राम कौशिक उम्र 55 वर्ष की है जो पहले सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम सेलर में रहता था। शाम में घर से निकला था मृतक  वर्तमान में बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र के चिंगराजपारा में अपनी दूसरी पत्नी के साथ रहता था। जो शनिवार शाम को अपने घर से रेड कलर की मेस्ट्रो स्कूटी CG 10 BG से निकला था। जिसकी आज सुबह खारुन नदी के किनारे एक पेड़ में गले में रस्सी बंधी लाश मिली है। बहरहाल पुलिस अधेड़ की मौत की वजह जानने जांच शुरू कर दी है। साथ ही बिलासपुर एएसपी अर्चना झा डॉग स्क्वायड टीम के साथ मौके पर पहुंच गई है।