Sunday, June 15, 2025
Homeअन्य खबरेखेल विभाग का खेला: करोड़ों रुपए का सरकार को लगाया चूना, बिना...

खेल विभाग का खेला: करोड़ों रुपए का सरकार को लगाया चूना, बिना ऑर्डर के ही सामग्रियों की हो गई…

रायपुर। छत्तीसगढ़ की तत्कालीन कांग्रेस सरकार में हुए भ्रष्टाचार और गड़बड़ियों के खुलासे लगातार होते जा रहे हैं। मामला अब यू विधानसभा में उठ रहा है। एक बार फिर अजब-गजब कारनामे हुए हैं। ये कारनामें एक- एक कर अब सामने आ रहे हैं। नियमों को ताक पर रख कर अरबों के घोटाले हो गए। एक सर्कुलर में करोड़ों की जमीन कौड़ियों के दाम में बेच दी गई और अब तीसरा नया मामला सामने आया है।

इस बार हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यानी न ऑर्डर, न टेंडर हुआ और सप्लाई हो गई। मतलब सब कुछ मौखिक आदेश पर हो गया। नियम प्रक्रिया के पालन की जरूरत ही नहीं समझी गई। सवाल खेल और युवक कल्याण विभाग पर उठ रहे हैं, क्योंकि ये मामला उनसे ही जुड़ा है। आइए आपको बताते हैं कि क्या है खेल विभाग का खेला।

विधानसभा में हुआ मामले का खुलासा

विधानसभा में एक के बाद एक मामले आ रहे हैं, जो नियमों को ताक पर रख कर किए गए हैं। बीजेपी के विधायक अपनी सरकार पर इसलिए हमलावर हैं, क्योंकि वे सारे मामले पिछली भूपेश सरकार से जुड़े हुए हैं। सरकार बदल गई है, लेकिन सवाल नहीं बदले हैं और जो सवाल उठाते रहे हैं। उनको अब जवाब देना पड़ रहा है। वहीं एक मामला बीजेपी के वरिष्ठ विधायक और पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने उठाया है। उन्होंने बताया कि तत्कालीन सरकार ने मौखिक आदेश देकर खेल विभाग से जुड़ी सामग्री की खरीद ली। वो सामग्री सप्लाई भी हो गई, लेकिन एक लाइन का आदेश भी जारी नहीं हुआ।

राहुल गांधी के आने पर सामाग्री का दिया था आदेश

2 सितंबर 2023 को छत्तीसगढ़ में राजीव युवा मितान क्लब सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इस आयोजन में राहुल गांधी को बुलाया गया था। खेल एवं युवक कल्याण विभाग ने गोल्डन मोमेंट्स संस्थान को 2 सितंबर से पहले टीशर्ट और कैप सप्लाई करने का मौखिक आदेश दिया गया।

इन सामग्रियों को इतने रूपए में खरीदा

मोमेंट्स संस्थान को सवा लाख टीशर्ट जिनकी कीमत 250 रुपए प्रति टीशर्ट तय की गई और सवा लाख कैप, जिनकी कीमत 50 रुपए प्रति कैप निर्धारित की गई। 250 रुपए प्रति टीशर्ट के हिसाब से सवा लाख टीशर्ट की कीमत 3 करोड़ 12 लाख रुपए हुई। इसी तरह 50 रुपए प्रति कैप के हिसाब से सवा लाख कैप की कीमत 62 लाख 50 हजार रुपए हुई। कुल मिलाकर यह खरीदी 3 करोड़ 74 लाख 50 हजार यानी पौने चार करोड़ रुपए की हुई। गोल्डन मोमेट्स ने यह टीशर्ट और कैप 20 अगस्त 2023 से 1 सितंबर 2023 के बीच कर दी। यह डिलेवरी हॉकी स्टेडियम कोटा में की गई। जहां से जिला खेल अधिकारी इस सामग्री को अपने अपने जिले में ले गए। उन्होंने रजिस्टर में पावती भी दी। अब यहां पर सवाल खड़े होते हैं कि क्या ये बिना टेंडर, बिना ऑर्डर के इस तरह की खरीदी करना नियमों के अनुसार है। क्या इसमें नियमों के खिलाफ जाकर काम नहीं किया गया।

जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ नहीं की गई कार्रवाई..!

क्या इस खरीदी में करोड़ों के गोलमाल की आशंका पैदा नहीं होती है। सवाल इसलिए भी है क्योंकि आज तक इस तरह की खरीदी के लिए मौखिक आदेश देने वाले और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। खेल विभाग ने खड़े किए हाथ यह मामला पिछली भूपेश सरकार का था। लेकिन जवाब देना पड़ रहा है वर्तमान खेल मंत्री टंकराम वर्मा को। मंत्री वर्मा कहते हैं कि खेल विभाग ने इस तरह का कोई मौखिक आदेश नहीं दिया था।

सवाल तो कई, लेकिन जांच में ही होगा खुलासा..?

इसलिए अधिकारियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। अब सवाल है कि राजीव युवा मितान क्लब के सम्मेलन में जो सवा लाख युवा टीशर्ट और कैप लगाए थे वे कहां से आ गए। मोमेंट्स संस्थान ने सप्लाई फिर किस आधार पर की। सवाल तो कई हैं लेकिन इनका जवाब जांच से ही मिल सकता है। चूंकि मामला पिछली सरकार का है तो फिर इस सरकार को जांच कराने से परहेज क्यों है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts

रायपुर। छत्तीसगढ़ की तत्कालीन कांग्रेस सरकार में हुए भ्रष्टाचार और गड़बड़ियों के खुलासे लगातार होते जा रहे हैं। मामला अब यू विधानसभा में उठ रहा है। एक बार फिर अजब-गजब कारनामे हुए हैं। ये कारनामें एक- एक कर अब सामने आ रहे हैं। नियमों को ताक पर रख कर अरबों के घोटाले हो गए। एक सर्कुलर में करोड़ों की जमीन कौड़ियों के दाम में बेच दी गई और अब तीसरा नया मामला सामने आया है। इस बार हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यानी न ऑर्डर, न टेंडर हुआ और सप्लाई हो गई। मतलब सब कुछ मौखिक आदेश पर हो गया। नियम प्रक्रिया के पालन की जरूरत ही नहीं समझी गई। सवाल खेल और युवक कल्याण विभाग पर उठ रहे हैं, क्योंकि ये मामला उनसे ही जुड़ा है। आइए आपको बताते हैं कि क्या है खेल विभाग का खेला। विधानसभा में हुआ मामले का खुलासा विधानसभा में एक के बाद एक मामले आ रहे हैं, जो नियमों को ताक पर रख कर किए गए हैं। बीजेपी के विधायक अपनी सरकार पर इसलिए हमलावर हैं, क्योंकि वे सारे मामले पिछली भूपेश सरकार से जुड़े हुए हैं। सरकार बदल गई है, लेकिन सवाल नहीं बदले हैं और जो सवाल उठाते रहे हैं। उनको अब जवाब देना पड़ रहा है। वहीं एक मामला बीजेपी के वरिष्ठ विधायक और पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने उठाया है। उन्होंने बताया कि तत्कालीन सरकार ने मौखिक आदेश देकर खेल विभाग से जुड़ी सामग्री की खरीद ली। वो सामग्री सप्लाई भी हो गई, लेकिन एक लाइन का आदेश भी जारी नहीं हुआ। राहुल गांधी के आने पर सामाग्री का दिया था आदेश 2 सितंबर 2023 को छत्तीसगढ़ में राजीव युवा मितान क्लब सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इस आयोजन में राहुल गांधी को बुलाया गया था। खेल एवं युवक कल्याण विभाग ने गोल्डन मोमेंट्स संस्थान को 2 सितंबर से पहले टीशर्ट और कैप सप्लाई करने का मौखिक आदेश दिया गया। इन सामग्रियों को इतने रूपए में खरीदा मोमेंट्स संस्थान को सवा लाख टीशर्ट जिनकी कीमत 250 रुपए प्रति टीशर्ट तय की गई और सवा लाख कैप, जिनकी कीमत 50 रुपए प्रति कैप निर्धारित की गई। 250 रुपए प्रति टीशर्ट के हिसाब से सवा लाख टीशर्ट की कीमत 3 करोड़ 12 लाख रुपए हुई। इसी तरह 50 रुपए प्रति कैप के हिसाब से सवा लाख कैप की कीमत 62 लाख 50 हजार रुपए हुई। कुल मिलाकर यह खरीदी 3 करोड़ 74 लाख 50 हजार यानी पौने चार करोड़ रुपए की हुई। गोल्डन मोमेट्स ने यह टीशर्ट और कैप 20 अगस्त 2023 से 1 सितंबर 2023 के बीच कर दी। यह डिलेवरी हॉकी स्टेडियम कोटा में की गई। जहां से जिला खेल अधिकारी इस सामग्री को अपने अपने जिले में ले गए। उन्होंने रजिस्टर में पावती भी दी। अब यहां पर सवाल खड़े होते हैं कि क्या ये बिना टेंडर, बिना ऑर्डर के इस तरह की खरीदी करना नियमों के अनुसार है। क्या इसमें नियमों के खिलाफ जाकर काम नहीं किया गया। जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ नहीं की गई कार्रवाई..! क्या इस खरीदी में करोड़ों के गोलमाल की आशंका पैदा नहीं होती है। सवाल इसलिए भी है क्योंकि आज तक इस तरह की खरीदी के लिए मौखिक आदेश देने वाले और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। खेल विभाग ने खड़े किए हाथ यह मामला पिछली भूपेश सरकार का था। लेकिन जवाब देना पड़ रहा है वर्तमान खेल मंत्री टंकराम वर्मा को। मंत्री वर्मा कहते हैं कि खेल विभाग ने इस तरह का कोई मौखिक आदेश नहीं दिया था। सवाल तो कई, लेकिन जांच में ही होगा खुलासा..? इसलिए अधिकारियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। अब सवाल है कि राजीव युवा मितान क्लब के सम्मेलन में जो सवा लाख युवा टीशर्ट और कैप लगाए थे वे कहां से आ गए। मोमेंट्स संस्थान ने सप्लाई फिर किस आधार पर की। सवाल तो कई हैं लेकिन इनका जवाब जांच से ही मिल सकता है। चूंकि मामला पिछली सरकार का है तो फिर इस सरकार को जांच कराने से परहेज क्यों है।