बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बीते दिनों पुजारी के घर से 1 करोड़ 30 लाख रुपए चोरी हुई थी। मामले में पुलिस ने 2 आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। अभी भी मुख्य आरोपी के साथ 4 अन्य फरार हैं। बता दें कि पुजारी राजनांदगांव गया हुआ था वहां से जब वो वापस घर आया तो पता चला कि 4 पुरुष और 2 महिला घर में घुस गये और अपने आप को काईम ब्रांच आफिसर होना बताकर डकैती की घटना को अंजाम दिया। सभी आरोपी गले में परिचय पत्र लटकाये हुये थे और घर में महिलाओं को जान से मारने की धमकी दे रहे थे। आरोपी पुजारी के घर पर सकरी निवासी विद्या प्रकाश पाण्डेय द्वारा रखवाये हुये पेटी को ढूंढने लगे और पेटी को लेकर भाग गये। प्रार्थी ने विद्या प्रकाश पाण्डेय को फोन कर इसकी जानकारी दी। तब विद्या प्रकाश पाण्डेय बताया कि पेटी के अंदर बढ़ी मात्रा में रकम एवं जमीन संबंधी कागजात रखा हुआ था।
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की गई संदेहियों पहचान
एएसपी उमेश कश्यप ने बताया कि, 13 अगस्त को एक घर में चोरी की घटना हुई थी। और अगले दिन प्रार्थी कृष्ण कुमार मिश्रा रिपोर्ट दर्ज कराई। घर में 6 लोग आए 4 पुरूष 2 महिलाएं और उनके घर में अंदर संदूक रखा हुआ था। जिसमें कुछ पैसे थे। उसको आरोपियों द्वारा वो संदूक मांगा गया। और क्राइम ब्रांच के अधिकारी बनकर उनको जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद संदूक में रखे पैसे और जमीन के कागजात लेकर फरार हो गए। अगले दिन कृष्ण कुमार मिश्रा के ने रिपोर्ट लिखाई। जिसके बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदेही लोगों की पहचान की गई। जिसमें शामिल दो महिलाओं को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से 30 लाख रुपए बरामद किया गया है। और इसमे अन्य आरोपियों की पहचान की जा चुकी है, जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
महिलाओं की अन्य आरोपियों से फोन पे होती थी लगातार बात
आरोपी महिलाओं की अन्य आरोपियों से फोन पे लगातार बात होती थी। और अन्य आरोपियों से परिचित थे। जिसके बाद सब मिलकर चोरी करने का षड्यंत्र रचा। और पुजारी के घर को निशाना बनाया। पुजारी के दोस्त का जमीन का कागजात और पैसे रखा हुआ था। जिसको फर्जी क्राइम ब्रांच बनाकर उसके घर पहुंचे। और घर के अंदर रखे संदूक की पेटी उठा ले गए। जिसमे 1करोड़ 30 लाख रुपए और जमीन के कागजात रखे हुए थे। संदेह के आधार पर पुलिस आरोपी महिलाओं के पास पहुंची। और 2 महिलाओं को गिरफ्तार कर चोरी के रखे 30 लाख रुपए बरामद किया।
गाड़ी की डिग्गी में रखा था चोरी की रकम
पुजारी के घर चोरी हुई रकम को गाड़ी आरोपी महिलाओं ने एक्टिवा की डिग्गी में रखा था। पुलिस ने आरोपी महिलाओं पतासाजी की तब पता चल की महिला घर में गाड़ी के डिगी में 30 लाख रुपए रखी थी। महिला चोरी के आधे से कम रकम को अपने घर के बाहर रखी स्कूटी के डिग्गी में रखी हुई थी।
आरोपी नाम
01. सिंधु वैष्णव पिता विजय वैष्णव उम्र 25 साल निवासी तिफरा जोन कार्यालय के सामने थाना सिरगिटटी जिला बिलासपुर (छ.ग.)
02. रानी बैरागी पति अवध बैरागी उम्र 30 साल निवासी भारतीय नगर एल 3 गली थाना सिविल लाईन बिलासपुर स्थाई पता देवरी थाना देवरी जिला सागर (म.प्र.)