Wednesday, February 11, 2026
Homeअपराधप्रेमी जोड़े ने जहर खाकर की आत्महत्या... एक महीने पहले लड़की की...

प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर की आत्महत्या… एक महीने पहले लड़की की हुई थी सगाई… दोनों की साथ में लिपटी मिली लाश… जांच में जुटी पुलिस की टीम…

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा के एक गांव में मातम छाया हुआ है। मातम इसलिए कि गांव के प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। ये शादी के बंधन में बंधकर 7 जन्मों तक साथ निभाना चाहते थे। लेकिन इनकी शादी में जाति रोड़ा बनी और युवती के परिजनों ने उसकी सगाई किसी और से करा दी। लेकिन इस प्रेमी जोड़े को ये नागवार गुजरा और दोनो ने आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम उठाना ठीक समझा। पूरा मामला कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के अंदरूनी गांव गुड़ाबेड़ा का है।

एक साल से चल रहा था प्रेम संबंध

प्रेमी-प्रेमिका गांव में ही खेत में बेसुध हालत में पड़े थे। दोनों को वहां से अस्पताल ले जाया गया। जहां आधे पहले युवती की मौत हुई फिर आधे घंटे के बाद युवक ने भी दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे और दोनों बालिक भी थे। दोनों का एक साल से प्रेम संबंध चल रहा था। अलग-अलग जाति से होने के कारण दोनों के परिजन शादी के लिए तैयार नहीं थे।

एक महीने पहले हो चुकी थी सगाई

मृतका प्रेमिका के एक महीने पहले ही किसी अन्य व्यक्ति से सगाई कर दी थी। 16 जून को सुबह 6 बजे गुड़ाबेड़ा पटेलपारा के शांति दरों पिता सुकदेव उम्र 20 वर्ष तथा उसी गांव के सोनूराम कोमरा पिता बुधराम उम्र 20 वर्ष का प्रेम प्रसंग एक साल से चल रहा था। दोनों के प्रेम संबंध की पहले से परिजनों को जानकारी थी। इसके बावजूद मृतका के परिजनों ने एक माह पहले उसकी सगाई दूसरे गांव में किसी अन्य युवक से करा दी थी। युवती की शादी होने वाली थी। रविवार की सुबह दोनों को बेसुध हालत में गांव के धरमूराम आंचला के खेत में पड़े देखा गया। प्रेमी-प्रमिका की मौत से गांव में शोक व्याप्त हो गया है। गुड़ाबेड़ा गांव के सरपंच पति सोनूराम कोमरा ने बताया कि गांव में घटना के चलते धान बीज बोनी का उत्सव को भी स्थगित किया गया है।

इलाज के दौरान युवक ने तोड़ा दम

ग्रामीणों के मुताबिक इस दौरान युवक की सांसें चल रही थीं, लेकिन नाबालिग का शरीर ठंडा पड़ गया था। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने नाबालिग लड़की को मृत घोषित कर दिया। वहीं युवक ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

पुलिस कर रही मामले की जांच

मामले में कोयलीबेड़ा थाना प्रभारी मानिक राम ने बताया कि गुड़ाबेड़ा के सरपंच के जरिए घटना की सूचना मिली थी। नक्सल प्रभावित इलाका होने के कारण पुलिस की टीम देरी से घटना स्थल पहुंची। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts