Wednesday, February 11, 2026
HomeUncategorizedबंद प्लांट के सन्नाटे में छिपा मौत का रहस्य... खेत से मिले...

बंद प्लांट के सन्नाटे में छिपा मौत का रहस्य… खेत से मिले तीन नर कंकाल… लापता मां बच्चों के कंकाल होने की आशंका…!

बलरामपुर: बंद पड़े ब्रिक्स प्लांट के पास खेत में मिले तीन नर कंकाल, इलाके में फैली दहशत/

खेत में हड्डियों के टुकड़े मिलने से हड़कंप/

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के दहेजवार गांव में शुक्रवार सुबह धान की कटाई के दौरान ग्रामीणों को बंद पड़े फ्लाई ऐश ब्रिक्स प्लांट के पास खेत में तीन नर कंकाल मिले। इनमें तीन खोपड़ियां और शरीर के अन्य हिस्से शामिल हैं। हड्डियां देखकर ग्रामीण दहशत में आ गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची

सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एरिया को सील कर दिया। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। मामले की जांच के लिए विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है। प्राथमिक जांच में कंकालों को काफी पुराना बताया गया है। डीएनए टेस्ट की जरूरत पड़ने पर इसे भी कराया जाएगा।

लंबे समय से बंद प्लांट में मिला शवों का सुराग

ग्रामीणों के अनुसार, फ्लाई ऐश ब्रिक्स प्लांट लंबे समय से बंद है। आशंका जताई जा रही है कि शवों को खेत में गाड़ा गया था और कुत्तों द्वारा हड्डियां बाहर निकाली गई होंगी। हालांकि, घटनास्थल के पास कोई कब्रगाह नहीं है।

लापता मां-बेटी और बेटे के होने की आशंका

कुसमी क्षेत्र से 27 सितंबर को बाजार जाने निकली कौशल्या ठाकुर (36), उनकी बेटी मुक्तावती (17), और बेटा मिंटू (8) का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस के अनुसार, नर कंकाल इन्हीं का हो सकता है। डीएनए टेस्ट के जरिए पहचान सुनिश्चित की जाएगी। सूरजदेव ठाकुर, जो गुमशुदा परिवार के सदस्य हैं, को भी घटना स्थल पर ले जाया गया है।

इलाके में दहशत, ग्रामीण चिंतित

नर कंकाल मिलने की घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने कहा कि इससे पहले कभी ऐसा कुछ नहीं देखा। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

पुलिस की कार्यवाही जारी

ASP शैलेन्द्र पांडेय ने बताया कि, नर कंकालों का पता लगाने और उनकी पहचान के लिए फोरेंसिक जांच कराई जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि इस बात की जांच की जाएगी कि कंकाल कितने पुराने हैं और यहां तक कैसे पहुंचे।

नर कंकाल मिलने की घटना ने पूरे क्षेत्र को हिला कर रख दिया है। जांच के बाद ही इस रहस्यमयी मामले की सच्चाई सामने आ पाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts