Thursday, February 12, 2026
Homeअपराधकलयुग के पापियों ने आस्था पर किया प्रहार...! देवी देवता की कई...

कलयुग के पापियों ने आस्था पर किया प्रहार…! देवी देवता की कई मूर्तियां मिली टूटी फूटी, लोगों में काफी आक्रोश…

बिलासपुर। पूरे देश में आज से आस्था और शक्ति के पर्व यानि नवरात्रि की शुरुआत हो गई है। लेकिन नवरात्रि के पहले ही दिन बिलासपुर से असामजिक तत्वों की शर्मनाक हरकत सामने आई है। दरअसल यहां एक मंदिर में अज्ञात बदमाशों ने मंदिर में देवी देवताओं की मूर्तियों को तोड़ दिया है। मामला सामने आने के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस कार्रवाई कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार मामला सीपत थाना क्षेत्र का है। जहां के सेलर ग्राम पंचायत में नवरात्रि के पहले ही दिन हिंदू धर्म के देवी देवताओं की मूर्ति टूटी हुई मिली। जैसे ही इसकी सूचना आसपास के लोगों को लगी भारी संख्या में भीड़ इकट्ठी हो गई।

गांव में कई मूर्ति मिली टूटी 

बताया गया कि एक ही मंदिर नहीं बल्कि गांव के कई मंदिरों में मूर्तियां टूटी हुई मिली। भगवान शिव के शिवलिंग को भी खंडित किया। सूचना मिलते ही सीपत थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं मूर्तियों को तोड़ने को लेकर हिंदू धर्म के लोग काफी आक्रोशित है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts