बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में महिला डॉक्टर के सुसाइड केस में प्रेम- प्रसंग संबंध मामला सामने आया हैं। महिला डॉक्टर के अपने पति के दोस्त रियल इस्टेट का कारोबारी और जिम संचालक से प्रेम प्रसंग संबंध था।पुलिस ने आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
वहीं, मामले में महिला डॉक्टर के मायके वालों ने पति पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था। लेकिन पुलिस को डॉक्टर पति के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिलने का दावा किया। इसलिए उन्हें आरोपी नहीं बनाया गया। मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है।
11 मार्च को मायके में किया था सुसाइड
दरअसल, डॉक्टर पूजा चौरसिया जिला अस्पताल ने मेडिक ऑफिसर के पद में पदस्थ थी। वे तिफरा के बबाजी कॉलोनी स्थित अपने मायके में 11 मार्च में खुदकुशी कर ली थी। पति डॉक्टर अनिकेत कौशिक और रियल इस्टेट कारोबारी दोस्त सूरज पांडेय फंदे से उतरकर उसे पास के प्रायवेट अस्पताल ले गए। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
पांच साल पहले की थी लव मैरिज शादी
पूजा के पति डॉ अनिकेत भी जिला अस्पताल में पदस्थ हैं। 2018 में अनिकेत की दोस्ती पूजा से हुई थी। इसके बाद अगले साल 2019 में दोनों ने लव मैरिज कर ली। फिर बाद में घरवालों की मर्जी से पूरे रीति-रिवाज से भी शादी हुई। इसके बाद पति-पत्नी शहर के अशोक नगर में रहने लगे।
मां ने पति पर लगाए प्रताड़ना के आरोप
मृतक पूजा की मां रीता चौरसिया भी स्वास्थ्य विभाग में है। और उसका भाई अमेरिका में रहता है। मृतक की मां पिता अपने बेटे से मिलने अमेरिका गए थे। लौटने के बाद मृतक पूजा की मां ने पति डॉक्टर अनिकेत पर हत्या और प्रताड़ना के आरोप लगाए थे। घटना के बाद उन्होंने अपनी बेटी की मौत के लिए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की थी।
दोस्त ही निकला आरोपी
सिरगिट्टी पुलिस ने घटना के दिन मौके पर उपस्थित सरकण्डा अशोक नगर रघु विहार कॉलोनी सूरज पाण्डेय को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो उसने पुलिस को बताया, कि मृतका के साथ उसकी दोस्ती थी। बाद में उसने उससे दूरी बना ली थी, घटना के दिन भी उसी को बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हुई थी। इससे डॉ. पूजा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने जांच के बाद धारा 306 के तहत अपराध कायम कर आरोपी सूरज पाण्डेय को गिरफ्तार कर कार्रवाई कर रही है।आरोपी सूरज जिम संचालक है और रियल ईस्टेट का भी काम करता है।