Homeअपराधअटल रॉक गार्डन में हैवानियत! बॉयफ्रेंड के साथ घूमने गई युवती से...

अटल रॉक गार्डन में हैवानियत! बॉयफ्रेंड के साथ घूमने गई युवती से गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार…

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक गंभीर आपराधिक घटना सामने आई है। खरसिया थाना क्षेत्र के बोतल्दा स्थित अटल रॉक गार्डन में बॉयफ्रेंड के साथ घूमने गई 20 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगा है। आरोप है कि दो युवकों ने पहले प्रेमी जोड़े को धमकाया और मारपीट कर उनसे नकदी छीन ली। इसके बाद युवती के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

पहाड़ पर पहुंचे थे प्रेमी जोड़े, तभी पहुंचे दो युवक

जानकारी के मुताबिक, सक्ती थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती शनिवार को अपने बॉयफ्रेंड के साथ अटल रॉक गार्डन घूमने पहुंची थी। दोनों घूमते हुए पहाड़ के ऊपर चले गए। इसी दौरान वहां दो युवक पहुंच गए। आरोप है कि उन्होंने प्रेमी जोड़े को डराया-धमकाया और उनके साथ मारपीट करते हुए पैसे छीन लिए। इसके बाद दोनों ने युवती के साथ दुष्कर्म किया।

शिकायत मिलते ही हरकत में आई पुलिस

घटना के बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू की और आरोपियों की पहचान बोतल्दा निवासी राहुल पटेल (22) और थनेश्वर पटेल (20) के रूप में की। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पहले भी घटनाओं में शामिल होने की चर्चा

बताया जा रहा है कि दोनों युवकों पर इस इलाके में पहले भी इस तरह की घटनाओं में शामिल होने के आरोप रहे हैं। हालांकि, पूर्व की घटनाओं को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं होने की बात सामने आई है।

खरसिया SDOP सतीश भार्गव के मुताबिक, शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में लिया है। फिलहाल पूछताछ और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts