Homeअपराधबिलासपुर में सड़क किनारे मिली युवक की संदिग्ध लाश, प्रतियोगी परीक्षाओं की...

बिलासपुर में सड़क किनारे मिली युवक की संदिग्ध लाश, प्रतियोगी परीक्षाओं की कर रहा था तैयारी; जहर सेवन से मौत की आशंका

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब लालखदान के संत नगर के पास सड़क किनारे एक युवक का शव मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक की पहचान रायगढ़ जिले के घरघोड़ा निवासी उत्तम कुमार गुप्ता के रूप में हुई है। युवक बिलासपुर में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था।

दोस्त के साथ किराए के मकान में रहता था युवक

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, उत्तम कुमार बिलासपुर के दयालबंद इलाके में अपने एक दोस्त के साथ किराए के मकान में रहता था। सोमवार को उसका शव तोरवा थाना क्षेत्र के लालखदान स्थित संत नगर के पास सड़क किनारे मिला। युवक का शव देखकर आसपास के लोगों में सनसनी फैल गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

जहर सेवन से खुदकुशी की आशंका

पुलिस की शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन किया होगा। हालांकि, उसने किन परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ लिया और उसकी मौत कैसे हुई, इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। मौत की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगी।

दोस्त और परिचितों से पूछताछ कर रही पुलिस

युवक की मौत की खबर मिलने के बाद घरघोड़ा से परिजन भी बिलासपुर पहुंचे। पुलिस परिजनों से जानकारी जुटाने के साथ ही युवक के दोस्त और अन्य परिचितों से पूछताछ कर रही है। उसके दयालबंद स्थित किराए के मकान से जुड़े पहलुओं की भी जांच की जा रही है। फिलहाल तोरवा पुलिस पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts