Wednesday, February 11, 2026
Homeअन्य खबरेयात्रियों से भरी बस और ट्रेलर के बीच जबरदस्त हुई टक्कर... दर्जन...

यात्रियों से भरी बस और ट्रेलर के बीच जबरदस्त हुई टक्कर… दर्जन भर से ज्यादा यात्री घायल… टक्कर के बाद 20 फिट खाई में गिरी बस और ट्रेलर…

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यात्रियों से भरी बस और ट्रेलर वाहन के बीच जबरदस्त टक्कर हुई है। बताया जा रहा है कि, बिश्रामपुर से बिलासपुर जा रही बस को गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे मोरगा के तारा घाटी के पास कोयला लोड ट्रेलर ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे बस सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद दोनों गाड़ी 20 फीट गहरी खाई में जा गिरा। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में करीब एक दर्जन से अधिक यात्रियों के घायल होने की खबर है। कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वहीं बस में एक युवती फंसी हुई है। जिसका रेस्क्यू किया जा रहा है।

20 फीट गहरी खाई में जा गिरी बस और ट्रेलर

मिली जानकारी के अनुसार, तारा घाटी के पास 35 यात्रियों से भरी बस और ट्रेलर में टक्कर हो गई। भिड़त इतना जोरदार था की दोनों वाहन हादसे के बाद 20 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद खाई में गिरने से ट्रेलर गाड़ी बस के ऊपर गिर पड़ा। जिससे कई यात्री बस के अंदर फंस गए। घटना की सूचना मिलते ही मोरगा चौकी प्रभारी नवीन पटेल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और यात्रियों को बाहर निकालने का काम शुरू किया। हादसे में 12 लोगो को चोंटे आई है। जबकि तीन गंभीर रूप से घायल है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी

वहीं बस के अंदर एक युवती फंसी हुई है। जिसे बाहर निकालने के लिए गैस कटर और अन्य उपकरणों का उपयोग किया जा रहा है। चौकी प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है और युवती को सुरक्षित निकालने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts