Monday, June 16, 2025
Homeअपराधहोटल सिल्वर ओक में हुई चाकूबाजी... 2 युवक हुआ घायल... CCTV फुटेज...

होटल सिल्वर ओक में हुई चाकूबाजी… 2 युवक हुआ घायल… CCTV फुटेज आया सामने…

 

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक बार फिर चाकूबाज़ी का मामला सामने आया है। हॉटल सिल्वर ओक में डांस को लेकर युवकों के बीच विवाद हुआ। जिसको बाद आरोपी अभिषेक एंथोनी और उसके साथी कामेश राय ने युवकों पर नकुली चीज से हमला कर दिया। इस घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें तुरंत सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, हॉटल सिल्वर ओक के पार्टी में युवक-युवतियों का डांस कर रहा था। इस दौरान डांस को लेकर अभिषेक एंथनी नाम के आरोपी ने कुछ युवकों के साथ विवाद करना शुरू कर दिया। इस विवाद में जब एक युवक के दोस्त ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तब अभिषेक एंथनी और उसके साथी कामेश राय ने अमितेश खरे और राहुल डाहिरे पर चाकू से हमला कर दिया।

2 युवक गंभीर रूप से घायल

घटना के समय डांस के साथ-साथ चाकू का भी इस्तेमाल किया गया, जिससे युवकों पर वार किया गया। इस हमले में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनमें से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। घायलों की पहचान अमितेश खरे और राहुल डाहिरे हो पाई है, लेकिन अस्पताल में उनके इलाज की प्रक्रिया जारी है।

CCTV फुटेज भी आया सामने 

घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें स्पष्ट रूप से दिख रहा है कि डांस के दौरान कैसे विवाद बढ़ा और किस प्रकार से आरोपियों ने नुकीली चीज से हमला किया। फुटेज में न केवल युवक और युवतियां डांस करते नजर आ रहे हैं, बल्कि विवाद का पूरा मंजर भी दिखाई दे रहा है। यह फुटेज घटना की गंभीरता को और बढ़ाता है, क्योंकि यह दर्शाता है कि किस तरह से एक मौज-मस्ती का माहौल हिंसा में बदल गया।

2 आरोपी पुलिस ने किया गिरफ्तार

सिविल लाइन थाना के टीआई प्रदीप आर्य ने बताया कि होटल सिल्वर ओक में डांस को लेकर युवकों बीच विवाद हुई। जिसके बाद आरोपी अभिषेक एंथोनी और उसके साथी कामेश ने राहुल डाहिरे और अमितेश खरे पर नुकीली चीज से हमला कर दिया। जिसमें 2 युवक घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं आरोपी अभिषेक एंथनी और उसके साथी कामेश राय को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ की प्रक्रिया जारी है, और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं समाज में सुरक्षा का माहौल खराब करती हैं और पुलिस इस पर गंभीरता से कार्रवाई कर रही है।

आरोपी
                             आरोपी

सामाजिक और मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है गंभीर प्रभाव

इस घटना ने एक बार फिर से यह सवाल खड़ा किया है कि क्या हमारी युवा पीढ़ी में हिंसा की प्रवृत्ति बढ़ रही है। विशेष रूप से, ऐसे मामलों में जब नशे और मस्ती के बीच हिंसा हो जाती है, तब इसके सामाजिक और मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ता है। परिवारों और समुदायों को इस विषय पर जागरूक करने की आवश्यकता है ताकि इस तरह की घटनाएं भविष्य में न हों।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts

  बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक बार फिर चाकूबाज़ी का मामला सामने आया है। हॉटल सिल्वर ओक में डांस को लेकर युवकों के बीच विवाद हुआ। जिसको बाद आरोपी अभिषेक एंथोनी और उसके साथी कामेश राय ने युवकों पर नकुली चीज से हमला कर दिया। इस घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें तुरंत सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, हॉटल सिल्वर ओक के पार्टी में युवक-युवतियों का डांस कर रहा था। इस दौरान डांस को लेकर अभिषेक एंथनी नाम के आरोपी ने कुछ युवकों के साथ विवाद करना शुरू कर दिया। इस विवाद में जब एक युवक के दोस्त ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तब अभिषेक एंथनी और उसके साथी कामेश राय ने अमितेश खरे और राहुल डाहिरे पर चाकू से हमला कर दिया। 2 युवक गंभीर रूप से घायल घटना के समय डांस के साथ-साथ चाकू का भी इस्तेमाल किया गया, जिससे युवकों पर वार किया गया। इस हमले में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनमें से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। घायलों की पहचान अमितेश खरे और राहुल डाहिरे हो पाई है, लेकिन अस्पताल में उनके इलाज की प्रक्रिया जारी है। CCTV फुटेज भी आया सामने  घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें स्पष्ट रूप से दिख रहा है कि डांस के दौरान कैसे विवाद बढ़ा और किस प्रकार से आरोपियों ने नुकीली चीज से हमला किया। फुटेज में न केवल युवक और युवतियां डांस करते नजर आ रहे हैं, बल्कि विवाद का पूरा मंजर भी दिखाई दे रहा है। यह फुटेज घटना की गंभीरता को और बढ़ाता है, क्योंकि यह दर्शाता है कि किस तरह से एक मौज-मस्ती का माहौल हिंसा में बदल गया। 2 आरोपी पुलिस ने किया गिरफ्तार सिविल लाइन थाना के टीआई प्रदीप आर्य ने बताया कि होटल सिल्वर ओक में डांस को लेकर युवकों बीच विवाद हुई। जिसके बाद आरोपी अभिषेक एंथोनी और उसके साथी कामेश ने राहुल डाहिरे और अमितेश खरे पर नुकीली चीज से हमला कर दिया। जिसमें 2 युवक घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं आरोपी अभिषेक एंथनी और उसके साथी कामेश राय को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ की प्रक्रिया जारी है, और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं समाज में सुरक्षा का माहौल खराब करती हैं और पुलिस इस पर गंभीरता से कार्रवाई कर रही है।
आरोपी
                             आरोपी
सामाजिक और मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है गंभीर प्रभाव इस घटना ने एक बार फिर से यह सवाल खड़ा किया है कि क्या हमारी युवा पीढ़ी में हिंसा की प्रवृत्ति बढ़ रही है। विशेष रूप से, ऐसे मामलों में जब नशे और मस्ती के बीच हिंसा हो जाती है, तब इसके सामाजिक और मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ता है। परिवारों और समुदायों को इस विषय पर जागरूक करने की आवश्यकता है ताकि इस तरह की घटनाएं भविष्य में न हों।