Monday, June 16, 2025
HomeUncategorizedपान के ठेले की आड़ में कर रहे थे ये काम, पुलिस...

पान के ठेले की आड़ में कर रहे थे ये काम, पुलिस ने 2 सगे भाई को पकड़ा, 20 लाख का अवैध माल जब्त, पहले भी जेल जा चुका है आरोपी…

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पुलिस ने हुक्का बेचते दो सगे भाई को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने 20 लाख से अधिक का माल भी जब्त किया है। पकड़े गए आरोपी बेहद शातिर हैं। उन्होंने पुलिस को चकमा देते हुए पान के ठेले की आड़ में हुक्के का अवैध व्यापार शुरू कर रखा था। दोनों भाई इससे पहले भी इसी तरह के मामले में जेल जा चुके हैं।

जानिए क्या है पूरा मामला

दरअसल, 8 अप्रैल को एंटी एंड साईबर क्राइम को सूचना मिली थी कि खम्हारडीह क्षेत्रांतर्गत राजीव नगर स्थित मकान में एक व्यक्ति द्वारा हुक्का से संबंधित प्रतिबंधित सामग्रियों की ब्रिकी की जा रही है। पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लिया और एक पाईंटर को ग्राहक बनाकर आरोपी के पास भेजा। आरोपी द्वारा जैसे ही पाईंटर को सामान पर्चेस कराया, उसी दौरान आरोपी को रंगे हाथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

एक कमरे में मिली प्रतिबंधित सामग्री

पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम मोहन लाल मंदानी बताया। टीम ने जब उसके मकान की तलाशी ली, तो एक कमरे में हुक्के से संबंधित प्रतिबंधित सामग्री का बड़ा भंडार बरामद हुआ। जब आरोपी से इन सामग्रियों के वैध दस्तावेज मांगे गए, तो वह कोई भी वैध दस्तावेज नहीं दिखाया गया।

आरोपी के कब्जे से हुक्का पॉट, पाईप, नोजल, कोल, गोगो, विभिन्न प्रकार के फ्लेवर, तम्बाकू तथा हुक्का से संबंधित अन्य सामग्री को जब्त किया गया। साथ ही थाना खम्हारडीह में अपराध क्रमांक 80/25 धारा 4 (क), 21 (1) सिगरेट एवं अन्य तम्बाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेध और व्यापार तथा वाणिज्य उत्पादन प्रदाय और वितरण का विनिमय) अधिनियम 2003 एवं संशोधन अधिनियम 2023 का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध कार्रवाई की गई।

पहले भी जेल जा चुका है आरोपी 

इसी प्रकार गोलबाजार पुलिस ने जयस्तंभ चौक के पास मयूरा होटल के बगल में स्थित ‘राज पान पैलेस’ दुकान में प्रतिबंधित हुक्का बेचते हुए संचालक अशोक कुमार मंदानी को गिरफ्तार किया। मौके से हुक्का पॉट, पाइप, नोजल, कोयला, गोगो, विभिन्न प्रकार के फ्लेवर, तंबाकू सहित बड़ी मात्रा में हुक्का सामग्री जब्त किया गया है। दोनों आरोपियों से बरामद सामग्री की कुल अनुमानित कीमत 20 लाख रुपये आंकी गई है।

आरोपी मोहन लाल मंदानी एवं अशोक कुमार मंदानी दोनों रिश्ते में सगे भाई है। दोनों आरोपी पूर्व में भी हुक्का से संबंधित प्रतिबंधित सामग्रियों का भण्डारण व बिक्री करने के प्रकरणों में जेल जा चुके है।

आरोपी नाम 

मोहन लाल मंदानी पिता स्व. बलूप कुमार मंदानी उम्र 63 साल निवासी मकान नंबर एम-34 राजीव नगर थाना खम्हारडीह रायपुर।

अशोक कुमार मंदानी पिता स्व. बलूप कुमार मंदानी उम्र 58 साल निवासी राजीव नगर खम्हारडीह रायपुर।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पुलिस ने हुक्का बेचते दो सगे भाई को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने 20 लाख से अधिक का माल भी जब्त किया है। पकड़े गए आरोपी बेहद शातिर हैं। उन्होंने पुलिस को चकमा देते हुए पान के ठेले की आड़ में हुक्के का अवैध व्यापार शुरू कर रखा था। दोनों भाई इससे पहले भी इसी तरह के मामले में जेल जा चुके हैं।

जानिए क्या है पूरा मामला

दरअसल, 8 अप्रैल को एंटी एंड साईबर क्राइम को सूचना मिली थी कि खम्हारडीह क्षेत्रांतर्गत राजीव नगर स्थित मकान में एक व्यक्ति द्वारा हुक्का से संबंधित प्रतिबंधित सामग्रियों की ब्रिकी की जा रही है। पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लिया और एक पाईंटर को ग्राहक बनाकर आरोपी के पास भेजा। आरोपी द्वारा जैसे ही पाईंटर को सामान पर्चेस कराया, उसी दौरान आरोपी को रंगे हाथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

एक कमरे में मिली प्रतिबंधित सामग्री

पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम मोहन लाल मंदानी बताया। टीम ने जब उसके मकान की तलाशी ली, तो एक कमरे में हुक्के से संबंधित प्रतिबंधित सामग्री का बड़ा भंडार बरामद हुआ। जब आरोपी से इन सामग्रियों के वैध दस्तावेज मांगे गए, तो वह कोई भी वैध दस्तावेज नहीं दिखाया गया। आरोपी के कब्जे से हुक्का पॉट, पाईप, नोजल, कोल, गोगो, विभिन्न प्रकार के फ्लेवर, तम्बाकू तथा हुक्का से संबंधित अन्य सामग्री को जब्त किया गया। साथ ही थाना खम्हारडीह में अपराध क्रमांक 80/25 धारा 4 (क), 21 (1) सिगरेट एवं अन्य तम्बाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेध और व्यापार तथा वाणिज्य उत्पादन प्रदाय और वितरण का विनिमय) अधिनियम 2003 एवं संशोधन अधिनियम 2023 का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध कार्रवाई की गई।

पहले भी जेल जा चुका है आरोपी 

इसी प्रकार गोलबाजार पुलिस ने जयस्तंभ चौक के पास मयूरा होटल के बगल में स्थित 'राज पान पैलेस' दुकान में प्रतिबंधित हुक्का बेचते हुए संचालक अशोक कुमार मंदानी को गिरफ्तार किया। मौके से हुक्का पॉट, पाइप, नोजल, कोयला, गोगो, विभिन्न प्रकार के फ्लेवर, तंबाकू सहित बड़ी मात्रा में हुक्का सामग्री जब्त किया गया है। दोनों आरोपियों से बरामद सामग्री की कुल अनुमानित कीमत 20 लाख रुपये आंकी गई है। आरोपी मोहन लाल मंदानी एवं अशोक कुमार मंदानी दोनों रिश्ते में सगे भाई है। दोनों आरोपी पूर्व में भी हुक्का से संबंधित प्रतिबंधित सामग्रियों का भण्डारण व बिक्री करने के प्रकरणों में जेल जा चुके है।

आरोपी नाम 

मोहन लाल मंदानी पिता स्व. बलूप कुमार मंदानी उम्र 63 साल निवासी मकान नंबर एम-34 राजीव नगर थाना खम्हारडीह रायपुर। अशोक कुमार मंदानी पिता स्व. बलूप कुमार मंदानी उम्र 58 साल निवासी राजीव नगर खम्हारडीह रायपुर।