Wednesday, February 11, 2026
Homeअपराधछत्तीसगढ़ में हादसों का गुरुवार... दो अलग अलग सड़क हादसों में 5...

छत्तीसगढ़ में हादसों का गुरुवार… दो अलग अलग सड़क हादसों में 5 की मौत… स्पीड बनी मौत का कारण…

बिलासपुर/नारायणपुर। छत्तीसगढ़ में गुरुवार को दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो दोस्तों सहित पांच लोगों की मौत हो गई। बिलासपुर में दो बाइकों की टक्कर में दो दोस्त जान गया दिए। नारायणपुर में एक बाइक ने तेज गति से गड्ढे में जा गिरा। इसमें तीन लोगों ने दम तोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक, नारायणपुर के लंजोड़ा गांव निवासी विपेंद्र नेताम अपने परिचित और माटवाड़ा गांव के रहने वाले रामलाल समेत एक अन्य युवक के साथ कहीं जा रहा था। नारायणपुर-कोंडागांव मुख्यमार्ग पर नैलवाड़ा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक को साइड देने के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरा।

एक युवक ने मौके पर दम तोड़ा, 2 की इलाज के दौरान हुई मौत

हादसा होते देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि विपेंद्र की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। उन्होंने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान रामलाल और कुछ देर बाद तीसरे युवक ने भी दम तोड़ दिया। एक युवक की पहचान नहीं हो सकी है।

खराब सड़कों की वजह से आए दिन होते है हादसे

इलाके के लोगों का कहना है कि माइंस की वजह से हर दिन इस मार्ग से सैकड़ों ट्रक चलते हैं। जिससे गांव से लेकर शहर तक की सड़कों की स्थिति जर्जर हो गई है। इन खराब सड़कों की वजह से भी आए दिन हादसे होते रहते हैं। जिले के लोगों ने मांग की है कि सड़क की मरम्मत की जाए।

तेज रफ्तार ने छीनी जिंदगी

दूसरी ओर बिलासपुर में रफ्तार के चलते दो युवकों की जान चली गई। दोनों युवक आपस में दोस्त थे। बताया जा रहा है कि एक बाइक पर विकास और समीर कहीं जा रहे थे। इसी दौरान सरकंडा थाना क्षेत्र के बैमानगोई स्थित खपरा खोल मेन रोड पर सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गई।

सूचना मिलने पर 108 संजीवनी एक्सप्रेस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल ले जाने लगी, लेकिन रास्ते में ही विकास और समीर ने दम तोड़ दिया। दोनों आपस में दोस्त बताए जा रहे हैं। वहीं दूसरी बाइक पर सवार आकाश को चोटें आई हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts