Thursday, February 12, 2026
HomeUncategorizedमलेरिया से दो सगे भाई की मौत... मां की हालत गंभीर... दो...

मलेरिया से दो सगे भाई की मौत… मां की हालत गंभीर… दो दिन पहले आए थे गांव…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मलेरिया से दो और बच्चों की मौत हो गई है। दोनों सगे भाई है। जिनकी उम्र 6 वर्ष और 12 वर्ष है। मृतकों की मां भी मलेरिया पॉजिटिव है। जिसे गंभीर हालत में इलाज के लिए सिम्स रेफर किया गया है। सभी कोटा बेलगहना क्षेत्र के कालीमाटी गांव के रहने वाले बताए जा रहा है। कोरबा के जामगांव में वे अपना इलाज करा रहे थे। दो दिन पहले ही वे अपने गांव कालीमाटी वापस आए थे। यहां उनकी तबियत बिगड़ने लगी। जिसके बाद आज दोनों बच्चों की मौत हो गई। वहीं मां की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे इलाज के लिए सिम्स रिफर किया गया है।

जामगांव में मलेरिया रोग का करा रहे थे इलाज

मिली जानकारी अनुसार, गांव कालीमाटी के रहने वाले है। मलेरिया से दो सगे भाई की मौत हो गई। वहीं उनकी मां का इलाज सिम्स अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि कोरबा के जामगांव में मलेरिया रोग का इलाज कराया रहे थे। और दो दिन पहले ही अपना गांव आए थे।

अलग-अलग अस्पताल में उपचार जारी

सीएमएचओ ने मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि, प्रभावित क्षेत्र में मेडिकल टीम को रवाना कर दिया गया है। सिम्स के विशेषज्ञ डॉक्टर भी क्षेत्र में परीक्षण कर रहे हैं। डोर टू डोर सर्वे भी कराया जा रहा है। फिलहाल 14 मलेरिया मरीजों की पहचान हुई है, जिनमें 5 की स्थिति गंभीर बनी हुई है। सिम्स सहित अलग – अलग अस्पतालों में सभी का उपचार जारी है। गौरतलब है कि इससे पहले भी टेंगनमाडा क्षेत्र में मलेरिया प्रभावित दो बच्चों की मौत हो चुकी है।

इलाज के दौरान ठीक लगाने पर वे आ गए थे अपने गांव

मलेरिया रोग का कोरबा के जामगांव में महिला और बच्चे का इलाज चल रहा था। वहीं इलाज के दौरान ठीक लगाने पर वे अपने गांव आ गए थे। जहां उन लोगों का तबीयत फिर से बिगड़ने लगी। जिनके बाद आज दोनों बच्चों की मौत हो गई। वही मां की हालत गंभीर बनी हुई है। जिसके इलाज के लिए सिम्स रेफर किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts