Thursday, February 12, 2026
HomeUncategorized"एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत फ्रेंडस ऑफ शान कम्युनिटी...

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत फ्रेंडस ऑफ शान कम्युनिटी के सदस्यों ने किया पौधरोपण…

बिलासपुर। एक पेड़ मां के नाम मुहिम के तहत पूरे देश में पौधारोपण का कार्य बहुत तेजी से हो रहा है। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपनी मां के नाम से पेड़ लगाकर इस मुहिम की शुरुआत की। इसके बाद प्रदेश भर के लोग और विभिन्न सामाजिक संगठन पर्यावरण को संरक्षित करने की इस मुहिम को व्यापक रूप से सफल बनाने में जुट हुए हैं। इसी तारतम्य में आज बिलासपुर में फ्रेंड्स ऑफ शान कम्युनिटी के सदस्यों ने सकरी के मैदान में पौधारोपण किया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर बिलासपुर नगर निगम की एल्डरमैन सुधा गोपाल सिंह मौजूद रहीं।  उन्होंने भी एक पौधा अपनी मां के नाम से रोपित किया। इस कार्यक्रम में कुल 20 पेड़ लगाए गए।

वृक्षारोपण के दौरान फ्रेंड्स और शान कम्युनिटी के प्रेसिडेंट शशि सिंह सिसोदिया, सेक्रेटरी पुष्पा मिश्रा, ट्रेजर संध्या सिंह चौहान, पीआरओ वर्षा तिवारी और सदस्य समीक्षा, गायत्री ,खुशबू, प्रीति, आरती, पूनम और अनिता मौजूद रही। फ्रेंड्स और शान कम्युनिटी का शुभारंभ 6 जुलाई 2024 को हुआ है। जिनका संकल्प महिलाओं के साथ मिलकर विभिन्न समाजिक कार्य करने का है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts