Saturday, February 14, 2026
Homeअन्य खबरेसर्किट हाउस में हंगामा – मंत्री केदार कश्यप पर संविदा कर्मचारी से...

सर्किट हाउस में हंगामा – मंत्री केदार कश्यप पर संविदा कर्मचारी से मारपीट का आरोप, कर्माचारी बोला – जूता उठाया, गालियां दीं और थप्पड़ मारे; कांग्रेस का हमला – दीपक बैज बोले, मंत्री ने पिता की छवि का भी नहीं रखा ख्याल…

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार में वन, जलवायु परिवर्तन और परिवहन मंत्री केदार कश्यप पर मारपीट और अभद्र व्यवहार का गंभीर आरोप लगा है। सर्किट हाउस के संविदा कर्मचारी खितेंद्र पांडेय ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

जगदलपुर सर्किट हाउस के संविदा कर्मचारी खितेंद्र पांडेय और पत्नी ने मंत्री केदार कश्यप पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।
जगदलपुर सर्किट हाउस के संविदा कर्मचारी खितेंद्र पांडेय और पत्नी ने मंत्री केदार कश्यप पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।

शिकायत के अनुसार, शनिवार शाम नाश्ता तैयार करने के दौरान मंत्री के सुरक्षाकर्मी ने खितेंद्र को कमरे में बुलाया। वहां मंत्री ने कमरे का ताला समय पर नहीं खोलने पर नाराजगी जताई और कथित तौर पर जूता उठाकर गालियां दीं तथा कॉलर पकड़कर 2-3 थप्पड़ मारे। पीड़ित का कहना है कि वह बीते 20 साल से सर्किट हाउस में काम कर रहा है, लेकिन ऐसा अपमान पहली बार झेलना पड़ा। उन्होंने बताया कि वह लकवे के मरीज हैं, इसके बावजूद उनके साथ मारपीट हुई।

राजनीतिक हलचल तेज

मामले पर कांग्रेस ने मंत्री से इस्तीफे की मांग की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से ऐसा व्यवहार शर्मनाक है। उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री ने अपने पिता बलिराम कश्यप की छवि का भी ख्याल नहीं रखा।

वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा – “क्या सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की मां ही मां हैं या सबकी मां भी मां हैं?” बघेल ने भाजपा पर सवाल खड़े करते हुए मांग की कि मंत्री सार्वजनिक रूप से माफी मांगें और भाजपा तत्काल उनका इस्तीफा ले।

फिलहाल, इस पूरे मामले पर न तो मंत्री केदार कश्यप और न ही भाजपा की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने आया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts