रायपुर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़: कुख्यात राजा बैझाड़ गिरफ्तार/
बीती रात टिकरापारा थाना क्षेत्र में हुई घटना/
रायपुर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़: पैरोल पर फरार कुख्यात राजा बैझाड़ गिरफ्तार/

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बीती रात एक कुख्यात बदमाश को पकड़ने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। टिकरापारा थाना क्षेत्र के मोतीनगर इलाके में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें बदमाश ने पुलिस पर कट्टा तान दिया। हालांकि, पुलिस की तत्परता से आरोपी राजा बैझाड़ को गोली चलाने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस को मिली थी हत्या के आरोपी राजा बैझाड़ की सूचना
दरअसल, रविवार रात पुलिस को सूचना मिली थी कि हत्या का आरोपी और कुख्यात बदमाश राजा बैझाड़, जो कुछ दिनों पहले पैरोल पर बाहर आया था, फरार है। इस सूचना के बाद टिकरापारा थाना प्रभारी और उनकी टीम ने मोतीनगर के एक घर में दबिश दी।
बदमाश ने पुलिस पर ताना कट्टा
पुलिस के आने की भनक मिलते ही आरोपी राजा बैझाड़ ने पुलिसकर्मियों पर ही कट्टा तान दिया। आरोपी गोली चला पाता इससे पहले ही पुलिस के जवानों ने आरोपी को दबोच लिया। साथ ही उसके कब्जे से कट्टा और चाकू भी जब्त किया। बताया जा रहा है बदमाश के साथ झूमा-झटकी में दो पुलिसकर्मियों कोहल्की चोट लगी है।

वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
घटना के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें पुलिसकर्मी बदमाश को पकड़कर उसे पुलिस वाहन में डालते हुए दिखाई दे रहे हैं।
पुलिसकर्मियों को आई चोटें
घटना में टीआई मनोज साहू, प्रधान आरक्षक महेश नेताम, आरक्षक असवन साहू, सुनील पाठक, विवेक यादव और आनंद शर्मा की टीम ने भाग लिया। इस झूमा-झटकी के दौरान महेश नेताम, सुनील पाठक और असवन साहू को चोटें आईं।
पुलिस की तत्परता की सराहना
पुलिस की तत्परता और साहस से बड़ा हादसा टल गया और कुख्यात अपराधी को सलाखों के पीछे भेज दिया गया।
