Wednesday, February 11, 2026
Homeअपराध"पुलिस ने पिंटू को मारा": परिजनों का आरोप, थाने पर हंगामा...लाठीचार्ज से...

“पुलिस ने पिंटू को मारा”: परिजनों का आरोप, थाने पर हंगामा…लाठीचार्ज से शांत हुई बेकाबू भीड़… देखें वीडियो

भिलाई: स्मृति नगर थाने के घेराव को लेकर बड़ा हंगामा, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज/

लूट के आरोपी के परिजनों और भीड़ ने किया थाने का घेराव/

भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई के स्मृति नगर थाने के डेरा बस्ती इलाके में बुधवार रात सैकड़ों लोगों ने चौकी का घेराव कर दिया। आरोप था कि पुलिस ने लूट के आरोपी पिंटू नेताम की पिटाई की है, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया।

नशे में धुत परिजनों ने की पुलिस से धक्कामुक्की  

थाने के बाहर नशे में धुत परिजन और स्थानीय लोग पुलिसकर्मियों के साथ जमकर हुज्जतबाजी करते रहे। महिलाओं ने भी चौकी प्रभारी और सीएसपी से धक्का-मुक्की की, जबकि कुछ ने सीएसपी से लाठी छीनने की कोशिश की।

पुलिस ने किया लाठीचार्ज, तीन थानों की टीम रही मौजूद

स्थिति बेकाबू होने के बाद पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया। पुलिस बल के बावजूद भी लोग पीछे हटने को तैयार नहीं हुए। पुलिस की कार्रवाई के बाद भी लोग आक्रोशित बने रहे।

लूट के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के बाद हुआ बवाल 

16 अक्टूबर को हुई लूट की घटना में पिंटू नेताम की गिरफ्तारी की गई थी। पुलिस ने आरोपी के पास से लूट के मोबाइल और नगद रकम जब्त की थी। आरोपियों के खिलाफ लूट और अपहरण का मामला दर्ज किया गया था।

आरोपी की तबीयत बिगड़ने पर पुलिस पर लगे पिटाई के आरोप

आरोपी पिंटू नेताम की तबीयत बिगड़ने के बाद परिजनों ने पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाया, जिसके चलते बस्ती के लोग पुलिस के खिलाफ विरोध जताते रहे। पुलिस को घटना की जानकारी देने के बावजूद, आरोपियों के परिजन और स्थानीय लोग मानने को तैयार नहीं थे, जिससे स्थिति गंभीर हो गई।

पुलिस ने बेकाबू भीड़ को शांत करने के लिए किया बल प्रयोग 

हालात बिगड़ने के बाद पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा और अंततः लाठीचार्ज किया गया। पुलिस ने कहा कि जेल प्रबंधन द्वारा आरोपी की तबीयत बिगड़ने की जानकारी दी जाती, लेकिन परिजनों का आक्रोश शांत नहीं हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts