Sunday, March 29, 2026
Homeअन्य खबरेकृषि मंत्री रामविचार नेताम भीषण सड़क हादसे का हुए शिकार... सिर पर...

कृषि मंत्री रामविचार नेताम भीषण सड़क हादसे का हुए शिकार… सिर पर आई चोट… गंभीर हालत में लाया गया अस्पताल… देखें वीडियो

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के कृषि मंत्री राम विचार नेताम का शुक्रवार को भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए। वह कवर्धा-बेमेतरा के रास्ते से रायपुर लौट रहे थे। तभी हाईवे में उनकी कार पिकअप के बीच टक्कर गई। जिसमें मंत्री की गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है उनके सिर पर भी चोट आई है।।

 

कृषि मंत्री नेताम के साथ मौजूद कुछ और लोग भी घायल हुए हैं। सभी को रायपुर लाया जा रहा है। पचपेड़ी नाका स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में उनका इलाज होगा। यह हादसा रायपुर-बेमेतरा मार्ग पर जेवरा गांव के पास हुआ है।

कवर्धा दौरे पर थे नेताम

कृषि मंत्री राम विचार नेताम शुक्रवार को कवर्धा दौरे पर थे। यहां से वे रायपुर वापस आ रहे थे, इसी दौरान हादसे का शिकार हो गए।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लिखा कि, मैं प्रभु श्री राम से उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts