Friday, May 2, 2025
Homeअन्य खबरेनगर पालिका अध्यक्ष से मारपीट... कलेक्टोरेट में भारी फोर्स तैनात... सर्व अनुसूचित...

नगर पालिका अध्यक्ष से मारपीट… कलेक्टोरेट में भारी फोर्स तैनात… सर्व अनुसूचित जाति समाज ने किया जोरदार प्रदर्शन… गिरफ्तारी की मांग!

महासमुंद: नगर पालिका अध्यक्ष से मारपीट का मामला गहराया, सर्व अनुसूचित जाति समाज ने किया प्रदर्शन/

मारपीट का मामला तूल पर/

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद में नगर पालिका अध्यक्ष राशि महिलांग के साथ हुई मारपीट का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। आरोपी पूर्व पार्षद पंकज साहू ने भी दूसरे पक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले की जांच जारी है, लेकिन इसके कारण तनाव बढ़ता जा रहा है।

हड़ताल से प्रभावित हुईं सुविधाएं

इससे पहले नपा कर्मचारियों ने हड़ताल करते हुए हजारों गैलन पीने का पानी बहा दिया, जिससे मूलभूत सुविधाएं प्रभावित हुईं। अब इस घटना के बाद सर्व अनुसूचित जाति समाज ने दोषियों की गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

रैली और ज्ञापन सौंपा गया

सर्व अनुसूचित जाति समाज के लोग सुबह 11 बजे दादा बाड़ा में इकट्ठा हुए और रैली निकालते हुए कलेक्टोरेट पहुंचे। समाज प्रमुखों ने कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व जनपद सदस्य गिरधर आवड़े ने किया।

नपा अध्यक्ष भी सुरक्षित नहीं तो आमजन कैसे?

गिरधर आवड़े ने सवाल उठाते हुए कहा कि जब नगरपालिका अध्यक्ष ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी? हालांकि, समाज के लोग जांच में राशि महिलांग के दोषी पाए जाने पर उनके साथ खड़े रहने के सवाल पर चुप हैं, लेकिन उनका जोर है कि अध्यक्ष और उनके परिवार के खिलाफ दर्ज मामला खारिज हो।

पुलिस की ओर से निष्पक्ष जांच का आश्वासन  

एसपी आशुतोष सिंह ने कहा कि पुलिस निष्पक्ष जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अपील की कि समाज के लोग जांच में बाधा न बनें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts

महासमुंद: नगर पालिका अध्यक्ष से मारपीट का मामला गहराया, सर्व अनुसूचित जाति समाज ने किया प्रदर्शन/ मारपीट का मामला तूल पर/ महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद में नगर पालिका अध्यक्ष राशि महिलांग के साथ हुई मारपीट का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। आरोपी पूर्व पार्षद पंकज साहू ने भी दूसरे पक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले की जांच जारी है, लेकिन इसके कारण तनाव बढ़ता जा रहा है। हड़ताल से प्रभावित हुईं सुविधाएं इससे पहले नपा कर्मचारियों ने हड़ताल करते हुए हजारों गैलन पीने का पानी बहा दिया, जिससे मूलभूत सुविधाएं प्रभावित हुईं। अब इस घटना के बाद सर्व अनुसूचित जाति समाज ने दोषियों की गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग की है। रैली और ज्ञापन सौंपा गया सर्व अनुसूचित जाति समाज के लोग सुबह 11 बजे दादा बाड़ा में इकट्ठा हुए और रैली निकालते हुए कलेक्टोरेट पहुंचे। समाज प्रमुखों ने कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व जनपद सदस्य गिरधर आवड़े ने किया। नपा अध्यक्ष भी सुरक्षित नहीं तो आमजन कैसे? गिरधर आवड़े ने सवाल उठाते हुए कहा कि जब नगरपालिका अध्यक्ष ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी? हालांकि, समाज के लोग जांच में राशि महिलांग के दोषी पाए जाने पर उनके साथ खड़े रहने के सवाल पर चुप हैं, लेकिन उनका जोर है कि अध्यक्ष और उनके परिवार के खिलाफ दर्ज मामला खारिज हो। पुलिस की ओर से निष्पक्ष जांच का आश्वासन   एसपी आशुतोष सिंह ने कहा कि पुलिस निष्पक्ष जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अपील की कि समाज के लोग जांच में बाधा न बनें।