Sunday, March 29, 2026
Homeअपराधसरकारी जमीन पर लोन का खेल, 498 एकड़ सरकारी जमीन पर 3.56...

सरकारी जमीन पर लोन का खेल, 498 एकड़ सरकारी जमीन पर 3.56 करोड़ का फर्जीवाड़ा, पूर्व मंत्री के करीबी समेत 13 पर FIR…

छत्तीसगढ़: पूर्व मंत्री के करीबी समेत 13 पर करोड़ों की फर्जीवाड़ा का मामला दर्ज

498 एकड़ सरकारी भूमि पर फर्जी दस्तावेज से लोन

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के मैनपाट क्षेत्र से करोड़ों रुपये के फर्जीवाड़ा का मामला सामने आया है। आरोप है कि 498 एकड़ शासकीय भूमि के फर्जी दस्तावेजों के आधार पर सहकारी बैंक कमलेश्वरपुर से 3.56 करोड़ रुपये का लोन लिया गया।

पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के करीबी पर आरोप

इस मामले में पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के करीबी अटल यादव समेत 13 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। सरगुजा कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम सीतापुर की जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की गई।

1325 पन्नों की जांच रिपोर्ट में खुलासा

एसडीएम सीतापुर द्वारा तैयार की गई 1325 पन्नों की विस्तृत जांच रिपोर्ट में फर्जीवाड़े की पुष्टि हुई। रिपोर्ट के बाद मैनपाट तहसीलदार ने थाना कमलेश्वरपुर में धोखाधड़ी और अन्य पांच धाराओं के तहत मामला दर्ज कराया।

पुलिस ने शुरू की जांच

मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। कलेक्टर के निर्देश पर फर्जीवाड़े में शामिल सभी लोगों पर कड़ी कार्रवाई की संभावना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts