Wednesday, February 11, 2026
HomeUncategorizedबेरोजगारों के सपनों पर ठगी का वार: बिलासपुर पुलिस ने फर्जी नौकरी...

बेरोजगारों के सपनों पर ठगी का वार: बिलासपुर पुलिस ने फर्जी नौकरी गैंग का किया पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार

बिलासपुर में सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर गैंग का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार/

गैंग द्वारा बेरोजगारों से ठगी की साजिश/

बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस ने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगारों से लाखों रुपये वसूलने वाले एक गैंग का पर्दाफाश किया है। आरोपियों ने बेरोजगार युवकों को फर्जी नियुक्ति आदेश और सर्विस बुक दिखाकर पुलिस, PWD, जेल, PHE, वन विभाग और शिक्षा विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। अब तक इन आरोपियों ने दो दर्जन से अधिक बेरोजगारों से करोड़ों रुपये की ठगी की है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 13 लाख रुपये कैश और एक इनोवा कार बरामद की है, साथ ही बैंक अकाउंट में जमा तीन लाख रुपये भी सीज कर दिए हैं।

सिर्फ़ एक व्यक्ति के झांसे में नहीं, पूरे गिरोह ने किया शिकार

ASP सिटी राजेंद्र जायसवाल, प्रशिक्षु आईपीएस व सिविल लाइन सीएसपी निमितेश सिंह ने प्रेस कांफ्रेस में बताया कि पुलिस को जानकारी मिली कि कपिल गोस्वामी और उसके साथी बेरोजगारों को सरकारी नौकरी का लालच देकर ठगी कर रहे थे। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए पुलिस ने टीम बनाई और गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया। छापेमारी में फर्जी नियुक्ति पत्र, फर्जी सर्विस बुक और सरकारी विभागों के सील भी बरामद किए गए।

गैंग का सरगना कपिल गोस्वामी, जानिए उसकी साजिश

ASP राजेंद्र जायसवाल ने बताया कि इस गिरोह के मुख्य आरोपी कपिल गोस्वामी ने सरकारी विभागों में अपने “पहुंच” का रौब दिखाकर बेरोजगार युवकों को झांसे में लिया। इसके बाद, युवकों को फर्जी नियुक्ति पत्र देकर उन्हें विभागों के चक्कर में फंसाया। पीड़ितों ने कपिल गोस्वामी के ठगने से पहले अपने रिश्तेदारों से पैसे उधार लिए थे और नौकरी की उम्मीद में उसे दिया।

गैंग में शामिल हुआ एक पूर्व पीड़ित

गैंग में एक और शख्स, राजेंद्र पलांगे को भी शामिल किया गया था, जिसने पहले खुद भी नौकरी का झांसा दिया था। जब उसे नौकरी नहीं मिली, तो वह पैसा वापस मांगने लगा। फिर, कपिल ने उसे कमीशन पर ग्राहक लाने का लालच दिया और वह खुद भी गिरोह का हिस्सा बन गया।

पूर्व में भी जेल जा चुका है कपिल गोस्वामी

कपिल गोस्वामी का आपराधिक इतिहास रहा है। वह पहले भी इसी तरह से बेरोजगारों से ठगी कर चुका था और एक बार जेल जा चुका था। जेल से बाहर आकर उसने इस गिरोह का गठन किया और बेरोजगार युवकों को अपना शिकार बनाना शुरू किया।

पुलिस की अपील: ध्यान रखें, बिना वेकेंसी नौकरी नहीं मिल सकती

पुलिस ने अपनी अपील में कहा है कि बेरोजगारों को यह समझना चाहिए कि बिना वेकेंसी के सरकारी नौकरी नहीं मिल सकती है। पुलिस ने लोगों से आग्रह किया है कि किसी भी व्यक्ति द्वारा नौकरी दिलवाने के झांसे में आकर पैसे न दें। अगर ऐसी धोखाधड़ी का शिकार हो, तो तुरंत पुलिस से संपर्क करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts