लव श्रीवास बने बोदरी मंडल अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं/
बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जिला संगठन प्रभारी के निर्देशानुसार बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बोदरी मंडल में नए मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति की गई। लव श्रीवास को इस पद के लिए चुना गया, जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्प भेंट कर शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बिल्हा विधायक और भाजपा के वरिष्ठ नेता धरमलाल कौशिक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
धरमलाल कौशिक ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा हर कार्यकर्ता को अवसर प्रदान करती है और लव श्रीवास इसका एक उदाहरण हैं। उन्होंने पार्टी की रीति-नीति के तहत सभी से सक्रियता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने की अपील की।
भाजपा सदस्य प्रतिनिधि दीपक रजक ने लव श्रीवास के नेतृत्व में मंडल को और अधिक सशक्त और संगठित होने की उम्मीद जताई।
कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें कृष्ण कुमार कौशिक, दिनेश पांडे, बैंगन वर्मा, कमल ठाकुर, गणेश कौशिक, सोनू कौशिक, जय रजक, ज्ञानेश साहू, लखन यादव, केशव साहू और गुलाब यादव शामिल थे।
यह आयोजन मंडल में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।