Wednesday, February 11, 2026
Homeअपराधजब भीड़ बनी जल्लाद: एक रात, एक मौत, धान चोरी के शक...

जब भीड़ बनी जल्लाद: एक रात, एक मौत, धान चोरी के शक में युवक की बेरहमी से पीटा, पिता ने गिड़गिड़ाया, पुलिस ने सुनी नहीं, बेटे ने दम तोड़ा…

धमतरी: धान चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या/  

गांव के मुख्य चौक पर रातभर पीटा, सुबह अस्पताल में हुई मौत/

घर से खींचकर ले गए युवक/ 

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के सिरसिदा गांव में धान चोरी के शक में 19 वर्षीय युवक कार्तिक पटेल की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक के पिता तुलसीराम पटेल के अनुसार, रात को करीब 15 लोगों ने, जिनमें 3 महिलाएं भी शामिल थीं, उनके बेटे को घर से खींचकर ले गए।

गांव के चौक पर माता-पिता के सामने पीटा

गांव के मुख्य चौक पर कार्तिक को बेरहमी से पीटा गया। पिता ने बताया कि उन्होंने और कोटवार ने छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों ने उनकी एक न सुनी। माता-पिता हाथ जोड़ते रहे, पर भीड़ ने चोर का साथी बताकर युवक को रातभर पीटा।

 

युवक का पिता
                        युवक का पिता

रातभर पीटते रहे, पुलिस नहीं पहुंची

परिजनों ने रात करीब 1:30 बजे कुरूद थाने में सूचना दी, लेकिन पुलिस सुबह तक नहीं पहुंची। ग्रामीणों ने युवक को करीब सुबह 7:30 बजे तक पीटा। इसके बाद किसी तरह पिता ने युवक को भीड़ से छुड़ाया और अस्पताल ले गए, लेकिन रास्ते में ही कार्तिक ने दम तोड़ दिया।

जिला अस्पताल में जांच जारी

डीएसपी रागिनी तिवारी ने बताया कि युवक की मौत की सूचना मिली है। जिला अस्पताल में परिजनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि घटना में शामिल दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

मृतक
                            मृतक

गांव में दहशत और सवाल

इस घटना ने न केवल सिरसिदा गांव में बल्कि पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। ग्रामीणों का कानून अपने हाथ में लेना और पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts