Wednesday, February 11, 2026
Homeअन्य खबरेछत्तीसगढ़ सरकार ने हाई स्पीड डीजल पर वैट घटाया: राजस्व बढ़ेगा, खर्च...

छत्तीसगढ़ सरकार ने हाई स्पीड डीजल पर वैट घटाया: राजस्व बढ़ेगा, खर्च घटेगा, अब इतने रूपये मिलेगा सस्ता…

छत्तीसगढ़ में डीजल हुआ सस्ता: सरकार ने घटाया वैट, कारोबारियों को बड़ी राहत/

राज्य को मिलेगा राजस्व, कारोबारियों को होगा फायदा/

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने हाई स्पीड डीजल (एचएसडी) पर वैट घटाकर 23% से 17% कर दिया है। नए साल में लागू इस फैसले से राज्य के बड़े कारोबारियों को राहत मिलेगी और राजस्व में भी इजाफा होने की उम्मीद है। पहले, पड़ोसी राज्यों में कम टैक्स दरों के चलते कारोबारी वहां से डीजल खरीदते थे, जिससे छत्तीसगढ़ को हर साल करीब ₹350 करोड़ का नुकसान हो रहा था।

अब कितने में मिलेगा डीजल?

पहले छत्तीसगढ़ में हाई स्पीड डीजल पर 23% वैट लागू था, जबकि उत्तर प्रदेश में 17% और गुजरात में 14% वैट लिया जाता था। इस कारण कारोबारियों को प्रति लीटर करीब ₹6 का फायदा होता था। अब 17% वैट के लागू होने से प्रदेश के कारोबारियों को वही राहत स्थानीय स्तर पर मिल पाएगी।

किन पंपों पर मिलेगा सस्ता डीजल?

जीएसटी विभाग ने जानकारी दी है कि नई व्यवस्था के तहत बल्क में डीजल खरीदने पर 17% वैट देना होगा। यह सुविधा केवल सड़क परिवहन, रेलवे, निर्माण, और विस्फोटक लाइसेंसधारी कारोबारियों को दी जाएगी।

– शर्तें: न्यूनतम 12 लीटर की खरीद आवश्यक होगी।  

– पंप: डीजल खरीदने के लिए सरकारी तेल कंपनियों, नयारा एनर्जी, और रिलायंस के पंप तय किए गए हैं।

– प्रमाण पत्र: खरीद के लिए स्थानीय वाणिज्यिक कर अधिकारी से स्वीकृति प्रमाण पत्र अनिवार्य होगा।

राज्य सरकार ने जारी की अधिसूचना

छत्तीसगढ़ माल और सेवा कर अधिनियम में संशोधन के बाद विधानसभा में विधेयक पारित किया गया। अधिसूचना जारी होने के साथ ही नए प्रावधान लागू कर दिए गए हैं। सरकार को उम्मीद है कि इससे न केवल राजस्व बढ़ेगा बल्कि बाहरी राज्यों पर डीजल निर्भरता भी समाप्त होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts