Wednesday, February 11, 2026
Homeअपराधबेलगाम गाड़ियों का तांडव: दो सड़क हादसे, खाई में गिरी कार, दो...

बेलगाम गाड़ियों का तांडव: दो सड़क हादसे, खाई में गिरी कार, दो SECL कर्मियों की मौत, 3 घायल, मातम का माहौल…

कोरबा में बेलगाम रफ्तार का कहर: दो सड़क हादसों में दो की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल/

 मदनपुर घाटी में कार खाई में गिरी, दो एसईसीएल कर्मियों की मौत/

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के बांगो थाना अंतर्गत मदनपुर घाटी में एक तेज रफ्तार कार खाई में गिर गई। इस हादसे में एसईसीएल के दो कर्मी, गणेश प्रजापति (35) और रुद्रेश्वर गोड़ (35), की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार अन्य दो लोग, बिहारी प्रजापति और श्यामलाल प्रजापति, गंभीर रूप से घायल हो गए। श्यामलाल की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर शवों को निकालने में जुटी है।

रिसदी रजगामार मार्ग पर ओला स्कूटी और ट्रैक्टर की टक्कर, एक युवक और तीन युवतियां घायल

दूसरी दुर्घटना रिसदी रजगामार मुख्य मार्ग पर हुई, जहां एक ओला स्कूटी की ट्रैक्टर से जोरदार टक्कर हो गई। स्कूटी पर चार लोग सवार थे, जिनमें से एक युवक और तीन युवतियां शामिल थीं। हादसे में एक युवती की हालत गंभीर है। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया है। सिविल लाइन थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी जा चुकी है।

पुलिस जांच में जुटी, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी

दोनों घटनाओं की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है। घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts