Wednesday, February 11, 2026
Homeअन्य खबरेपुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, कई नक्सलियों के मारे जाने की...

पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर, दोनों पक्षों में रुक रुक कर हो रही फायरिंग…

सुकमा और बीजापुर सीमा पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़/

मुठभेड़ में कई नक्सलियों के मारे जाने की संभावना

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा और बीजापुर के सीमावर्ती इलाके में एक बार फिर से पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में डीआरजी और कोबरा के जवान शामिल हैं। सुकमा एसपी किरण चौहान के अनुसार, इस मुठभेड़ में कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर है।

मुठभेड़ जारी, सर्चिंग के दौरान मारे गए नक्सलियों की संख्या का पता चलेगा

मिली जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ अभी भी जारी है और दोनों पक्षों के बीच रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है। मुठभेड़ समाप्त होने के बाद सर्चिंग अभियान शुरू होगा, जिसके दौरान मारे गए नक्सलियों की सही संख्या का पता चलेगा।

पूर्व में बीजापुर में हुआ था IED ब्लास्ट

बीते दिनों बीजापुर जिले के अंबली में नक्सलियों ने IED ब्लास्ट किया था, जिसमें दंतेवाड़ा DRG के 8 जवान और एक ड्राइवर शहीद हो गए थे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दंतेवाड़ा जाकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी और नक्सलवाद को प्रदेश से समूल समाप्त करने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts