Wednesday, February 11, 2026
Homeअपराधबिलासपुर के ईस्ट पार्क होटल में जुए का भंडाफोड़, रसूखदारों की पोल...

बिलासपुर के ईस्ट पार्क होटल में जुए का भंडाफोड़, रसूखदारों की पोल खुली, 10 बड़े-बड़े नाम आए सामने, आरोपियों से 3.5 लाख रुपए बरामद, कुछ दिनों पहले होटल हेवेंस पार्क हुई थी बड़ी कार्रवाई…

बिलासपुर: होटल ईस्ट पार्क में जुआ खेलते 10 रसूखदार गिरफ्तार, 3.5 लाख बरामद/जुआ के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई/

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पुलिस ने अवैध जुआ कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए सिविल लाइन थाना क्षेत्र के होटल ईस्ट पार्क से 10 रसूखदार जुआरियों को गिरफ्तार किया। रविवार रात हुई इस छापेमारी में पुलिस ने 3 लाख 50 हजार रुपए जब्त किए। गिरफ्तार किए गए लोगों में व्यापारी, बिल्डर और शहर के अन्य प्रमुख व्यक्ति शामिल हैं। होटल के मैनेजर को भी आरोपी बनाया गया है।

एसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर छापेमारी

पिछले कुछ दिनों से एसपी रजनेश सिंह को सूचना मिल रही थी कि शहर के बड़े होटलों में अवैध जुआ का कारोबार फल-फूल रहा है। इस पर उन्होंने प्रशिक्षु आईपीएस और सिविल लाइन थाना प्रभारी एसआर साहू को कार्रवाई के निर्देश दिए। रविवार रात पुलिस को जानकारी मिली कि होटल ईस्ट पार्क के रूम नंबर 405 में जुआ खेला जा रहा है। इसके बाद पुलिस टीम ने योजना बनाकर छापेमारी की।

कमरे में पैसे और ताश के साथ जुआ खेलते मिले रसूखदार

पुलिस ने जब रूम नंबर 405 का दरवाजा खोला, तो वहां शहर के प्रतिष्ठित लोग पैसे के बंडल रखकर ताश के पत्तों पर हार-जीत का दांव लगा रहे थे। पुलिस ने मौके पर ही सभी को गिरफ्तार कर लिया और थाने ले जाकर पूछताछ की।

फर्जी नाम दर्ज कराने की कोशिश, पुलिस ने दी चेतावनी

गिरफ्तार जुआरियों ने अपनी पहचान छिपाने की कोशिश की और पुलिस को फर्जी नाम बताने लगे। इस पर पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए अलग से एफआईआर दर्ज करने की चेतावनी दी। इसके बाद जुआरियों ने असली नाम बताए।

गिरफ्तार रसूखदारों की पहचान

गिरफ्तार किए गए जुआरियों में बिलासपुर के प्रमुख नागरिक शामिल हैं:

1. तेजेश्वर वर्मा (41), अशोक नगर, सरकंडा

2. किशोर कुमार (57), रायपुर रोड, बोदरी

3. रमेश अग्रवाल (68), साकेत अपार्टमेंट

4. सुनील कुमार (57), चाटीडीह, सरकंडा

5. पारूल राय (38), सिविल लाइन

6. हरवंश लाल (74), दयालबंद

7. शारदा मिश्रा (60), मंगला चौक

8. याशीर इकबाल (50), परिजात हाईट्स

9. केशव प्रसाद लहरे (50), रामालाइफ सिटी, सकरी

10. प्रशांत नारग (43), सिविल लाइन

होटल संचालक ने छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस अड़ी रही

पुलिस की इस कार्रवाई की खबर सुनकर होटल संचालक रितूराज वाजपेयी सिविल लाइन थाने पहुंचे। उन्होंने जुआरियों को छुड़ाने के लिए थाना प्रभारी एसआर साहू पर दबाव बनाने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस अफसरों ने निष्पक्ष कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

होटल के मैनेजर पर भी कार्रवाई

जुआ खेलने की अनुमति देने और होटल के कमरे में यह आयोजन करवाने के आरोप में होटल के मैनेजर याशीर इकबाल को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि होटल प्रबंधन की भूमिका की भी जांच की जाएगी।

पिछली कार्रवाई: शहर में बढ़ रही जुआ की घटनाएं

यह पहली बार नहीं है जब बिलासपुर पुलिस ने अवैध जुए के खिलाफ इतनी बड़ी कार्रवाई की है। कुछ दिन पहले तारबाहर पुलिस ने भी होटल हेवेंस पार्क में छापेमारी की थी। जिसमें 10 जुआरियों समेत लाखों रुपए जब्त गिरफ्तार किया था। जिसमें भी बड़े बड़े नेता और रसूखदार भी शामिल थे। पुलिस का कहना है कि जुए के इन नेटवर्क में कई बड़े लोग शामिल हो सकते हैं और इन घटनाओं की गहन जांच की जा रही है।

अवैध गतिविधियों पर पुलिस की सख्त नजर

पुलिस का कहना है कि शहर के बड़े होटलों में जुए के अलावा अन्य अवैध गतिविधियों की भी संभावना है। ऐसे होटलों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। एसपी रजनेश सिंह ने साफ किया है कि शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस कठोर कदम उठाने से पीछे नहीं हटेगी।

समाज में संदेश: रसूखदार भी नहीं बचेंगे

इस कार्रवाई से पुलिस ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि कोई भी कानून से ऊपर नहीं है। रसूखदार और बड़े व्यापारियों के खिलाफ की गई इस कार्रवाई से शहर में चर्चा का माहौल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts