Tuesday, June 17, 2025
Homeअन्य खबरेपतंग के शौक ने ली मासूम की जान, मौत के बाद जागा...

पतंग के शौक ने ली मासूम की जान, मौत के बाद जागा प्रशासन, चाइनीज मांझा जब्त, दुकानें सील…

रायपुर: चाइनीज मांझा से मासूम की मौत, प्रशासन ने की सख्त कार्रवाई/

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चाइनीज मांझा के कारण एक 7 साल के मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। घटना के बाद नगर निगम की टीम ने शहर के विभिन्न इलाकों में पतंग दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान संतोषी नगर की दो दुकानों से 8 बंडल चाइनीज मांझा जब्त किया गया।

सख्त चेतावनी और कार्रवाई

नगर निगम के जोन 6 के जोन कमिश्नर रमेश जायसवाल के निर्देशन में हुई कार्रवाई में चाइनीज मांझा बेचने वालों को कड़ी चेतावनी दी गई। साथ ही, नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

लाइसेंस न होने पर दुकान सील

जोन 4 क्षेत्र में स्वामी विवेकानंद सदर बाजार वार्ड के सत्ती बाजार स्थित एक पतंग दुकान को अनुज्ञप्ति लाइसेंस न होने के कारण तत्काल सील कर दिया गया। वहीं, बूढ़ापारा स्थित दो दुकानों को बंद पाया गया।

आगे भी अभियान जारी रहेगा

कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह और नगर निगम आयुक्त अभिनाश मिश्रा के निर्देश पर नगर निगम की टीमें जनशिकायतों का समाधान करने और जनजीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सतत अभियान चलाएंगी।

चाइनीज मांझा के कारण बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन ने सख्ती बरतने और दोषियों पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts

रायपुर: चाइनीज मांझा से मासूम की मौत, प्रशासन ने की सख्त कार्रवाई/ रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चाइनीज मांझा के कारण एक 7 साल के मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। घटना के बाद नगर निगम की टीम ने शहर के विभिन्न इलाकों में पतंग दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान संतोषी नगर की दो दुकानों से 8 बंडल चाइनीज मांझा जब्त किया गया। सख्त चेतावनी और कार्रवाई नगर निगम के जोन 6 के जोन कमिश्नर रमेश जायसवाल के निर्देशन में हुई कार्रवाई में चाइनीज मांझा बेचने वालों को कड़ी चेतावनी दी गई। साथ ही, नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। लाइसेंस न होने पर दुकान सील जोन 4 क्षेत्र में स्वामी विवेकानंद सदर बाजार वार्ड के सत्ती बाजार स्थित एक पतंग दुकान को अनुज्ञप्ति लाइसेंस न होने के कारण तत्काल सील कर दिया गया। वहीं, बूढ़ापारा स्थित दो दुकानों को बंद पाया गया। आगे भी अभियान जारी रहेगा कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह और नगर निगम आयुक्त अभिनाश मिश्रा के निर्देश पर नगर निगम की टीमें जनशिकायतों का समाधान करने और जनजीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सतत अभियान चलाएंगी। चाइनीज मांझा के कारण बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन ने सख्ती बरतने और दोषियों पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।