Wednesday, February 11, 2026
Homeअपराधअच्छी पोस्टिंग के बदले रिश्वत! लेखापाल को ACB ने किया गिरफ्तार, दिव्यांग...

अच्छी पोस्टिंग के बदले रिश्वत! लेखापाल को ACB ने किया गिरफ्तार, दिव्यांग शिक्षक से 30 हजार की मांग, रिश्वत के लिए किया जा रहा था परेशान…

दिव्यांग टीचर से रिश्वत मांगने वाला लेखापाल गिरफ्तार

ACB ने रंगेहाथों पकड़ा, 20 हजार रुपए के साथ दबोचा, रिश्वत के लिए किया जा रहा था परेशान

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में समग्र शिक्षा के प्रभारी लेखापाल अरुण सेठिया ने दिव्यांग टीचर दिलीप कुमार से अच्छी पोस्टिंग के लिए 30 हजार रुपए की रिश्वत मांगी। बार-बार पैसे की मांग से परेशान होकर दिलीप कुमार ने जगदलपुर ACB में शिकायत दर्ज कराई।

दिव्यांग टीचर की पोस्टिंग में अड़ंगा

2024 में निकले स्पेशल एजुकेट भर्ती फॉर्म के तहत दिव्यांग दिलीप कुमार का चयन हो गया था, लेकिन पोस्टिंग को लेकर लेखापाल ने रिश्वत की मांग की। जब दिलीप कुमार पैसे नहीं दे सके, तो उन्हें लगातार परेशान किया जाने लगा।

दिव्यांग शिक्षक
                          दिव्यांग शिक्षक

ACB में शिकायत के बाद बिछाया गया जाल

दिलीप कुमार की शिकायत पर ACB ने योजना बनाई। पीड़ित को पैसों के साथ लेखापाल के पास भेजा गया। जैसे ही आरोपी ने रिश्वत ली, ACB की टीम ने उसे रंगेहाथों पकड़ लिया।

20 हजार रुपए के साथ गिरफ्तार

एंटी करप्शन ब्यूरो के अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को 20 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया। पैसों को जब्त कर लिया गया है, और अब आगे की जांच जारी है।

आरोपी
                                      आरोपी

आरोपी से पूछताछ जारी

लेखापाल अरुण सेठिया को हिरासत में लेकर ACB की टीम पूछताछ कर रही है। जांच में यह भी देखा जाएगा कि क्या इससे पहले भी उसने किसी और से रिश्वत ली थी। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts