Thursday, February 12, 2026
Homeअन्य खबरेभाजपा का थीम सॉन्ग लॉन्च: घर-घर में कमल खिलाएंगे, अनुज शर्मा ने...

भाजपा का थीम सॉन्ग लॉन्च: घर-घर में कमल खिलाएंगे, अनुज शर्मा ने दी आवाज, गीत के जरिए बताएंगे विजन…

निकाय चुनाव में भाजपा की तैयारी, थीम सॉन्ग के जरिए जनता से जुड़ने की कोशिश

रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने अपना थीम सॉन्ग घर-घर में कमल खिलाएंगे लॉन्च किया। इस गीत को विधायक अनुज शर्मा ने हिंदी और छत्तीसगढ़ी में गाया है।

पार्टी के वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

थीम सॉन्ग लॉन्चिंग के दौरान प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा, भाजपा मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी और सह मीडिया प्रभारी अनुराग अग्रवाल उपस्थित रहे। इस मौके पर संजय श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा की जीत तय है, क्योंकि जनता का विश्वास उनके साथ है।

भ्रष्टाचार का अड्डा बना निकाय प्रशासन – भाजपा

भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि नगरीय निकाय प्रशासन को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया गया है। श्रीवास्तव ने कहा, जब कांग्रेस आरोप पत्र ला रही थी, तब हमने घोषणा पत्र जारी कर दिया। हम संगीत, डिजिटल और कला के माध्यम से प्रचार करते हैं।

कांग्रेस का जवाब – गाने से कुछ नहीं होगा

भाजपा के इस थीम सॉन्ग पर कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने तंज कसते हुए कहा, बीजेपी के पास जनता को बताने के लिए कुछ नहीं बचा। एक साल में कोई काम नहीं किया, अब गाने बजाकर जनता को भटकाने का प्रयास हो रहा है।

भाजपा के थीम सॉन्ग से चुनाव प्रचार को नई धार?

भाजपा का कहना है कि इस गीत के माध्यम से वे अपने विजन को जनता तक पहुँचाएंगे और कांग्रेस के भ्रष्टाचार को उजागर करेंगे। देखना दिलचस्प होगा कि यह थीम सॉन्ग भाजपा के चुनावी अभियान में कितना कारगर साबित होता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts