Saturday, March 28, 2026
HomeUncategorizedबिलासपुर में पंचायत चुनाव का बवाल, मतगणना के बाद भड़की हिंसा, पुलिस...

बिलासपुर में पंचायत चुनाव का बवाल, मतगणना के बाद भड़की हिंसा, पुलिस पर पथराव, कई घायल, 9 गिरफ्तार, तनाव बरकरार…

बिलासपुर पंचायत चुनाव में बवाल: मतगणना पर विवाद, पुलिस पर पथराव/

रिकाउंटिंग की मांग को लेकर हंगामा/

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में मतदान और परिणाम सामने आए। इसी दौरान लगरा ग्राम पंचायत में सरपंच पद के प्रत्याशी पद्यावती कांगो ने अपने समर्थकों के साथ पुनर्मतगणना की मांग को लेकर हंगामा किया। उन्होंने पोलिंग पार्टी को रोक लिया और उन पर दबाव बनाया।

पुलिस की कार्रवाई, 9 गिरफ्तार

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उदयन बेहर ने बताया कि, पंचायत चुनाव के दौरान पोलिंग पार्टी को रोका हुआ था। उन्हें आने नहीं दे रहे थे इसकी सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और पुलिस ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने हंगामा मचाया। पत्थरबाजी की साथ ही पुलिस पेट्रोलिंग वाहन को भी नुकसान पहुंचाया। जिससे पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में 9 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

ग्रामीणों ने मतगणना पर उठाए सवाल

कुछ ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मतगणना के दौरान कई बार बिजली गुल हुई, जिससे संदेह की स्थिति बनी। ग्रामीणों ने पोलिंग पार्टी पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए कहा कि मतों की सही संख्या नहीं बताई गई और हार-जीत का स्पष्ट ऐलान किए बिना एक प्रत्याशी को विजयी घोषित कर दिया गया।

गांव में तनाव, पुलिस सतर्क

घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किए गए हैं। ग्रामीणों ने निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन से कड़ी निगरानी की मांग की है।

प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है, और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

नाम आरोपी:-

01. पद्मावती कांगो पति शत्रुहन कांगो उम्र 43 वर्ष।

02. वंदना कैवर्त पित अमित कैवर्त उम्र 39 वर्ष ।

03. गीतू यादव पति संजय यादव उम्र 35 वर्ष।

04. ममता केंवट पति मुन्ना केंवट उम्र 30 वर्ष

05. अहिल्या बाई यादव पति जगेश्वर यादव उम्र 65 वर्ष।

06. शत्रुहन कांगो पिता सेखुलाल उम्र 52 वर्ष।

07. विजय यादव पिता जागेश्वर यादव उम्र 43 वर्ष।

08. अमित कैवर्त पिता पंचराम कैवर्त उम्र 44 वर्ष।

09. उदय यादव पिता दिलहरण यादव उम्र 24 वर्ष।

सभी निवासी ग्राम लगरा, थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.)

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts