Tuesday, June 17, 2025
Homeअन्य खबरेजगदलपुर और रायपुर में IT की बड़ी कार्रवाई, 10 ठिकानों पर छापेमारी,श्याम...

जगदलपुर और रायपुर में IT की बड़ी कार्रवाई, 10 ठिकानों पर छापेमारी,श्याम सोमानी, रामा स्टील पर IT का शिकंजा, करोड़ों की संपत्ति खंगाली जा रही…

जगदलपुर। आयकर विभाग (IT) ने छत्तीसगढ़ के जगदलपुर और रायपुर में 10 ठिकानों पर छापेमारी की। बस्तर चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष श्याम सोमानी, रामा स्टील और रामा उद्योग ग्रुप के कार्यालयों और फैक्ट्रियों पर रेड की गई। टैक्स चोरी की शिकायत के बाद यह कार्रवाई हुई।

श्याम सोमानी के घर और दफ्तर में दस्तावेजों की जांच

बिल्डर और व्यापारी श्याम सोमानी के जगदलपुर स्थित निवास और दफ्तर में रायपुर की IT टीम ने सुबह दबिश दी। करीब 10-12 अधिकारियों की टीम ने दस्तावेजों की जांच शुरू की। सोमानी बस्तर चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष हैं और उनकी BMS कंस्ट्रक्शन कंपनी भी है।

वनोपज व्यापार और टैक्स चोरी के आरोप

श्याम सोमानी बस्तर मंडी के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वे इमली, महुआ जैसे वनोपज के बड़े व्यापारियों में से एक हैं। उन पर टैक्स चोरी के आरोप लगे हैं, जिसके चलते IT की कार्रवाई की गई।

सराफा कारोबारी और खनिज विभाग के अधिकारी पर पहले भी हुई थी रेड

करीब एक साल पहले जगदलपुर के सराफा व्यापारी पारस ज्वेलर्स के घर और दुकान पर IT की रेड पड़ी थी। उन पर आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज हुआ था।

इसके अलावा, दो साल पहले जगदलपुर में खनिज विभाग के उप संचालक एसएस नाग के घर एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की रेड हुई थी। लगातार हो रही ये छापेमारियां क्षेत्र में बड़े पैमाने पर हो रहे वित्तीय अनियमितताओं की ओर इशारा कर रही हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts

जगदलपुर। आयकर विभाग (IT) ने छत्तीसगढ़ के जगदलपुर और रायपुर में 10 ठिकानों पर छापेमारी की। बस्तर चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष श्याम सोमानी, रामा स्टील और रामा उद्योग ग्रुप के कार्यालयों और फैक्ट्रियों पर रेड की गई। टैक्स चोरी की शिकायत के बाद यह कार्रवाई हुई।

श्याम सोमानी के घर और दफ्तर में दस्तावेजों की जांच

बिल्डर और व्यापारी श्याम सोमानी के जगदलपुर स्थित निवास और दफ्तर में रायपुर की IT टीम ने सुबह दबिश दी। करीब 10-12 अधिकारियों की टीम ने दस्तावेजों की जांच शुरू की। सोमानी बस्तर चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष हैं और उनकी BMS कंस्ट्रक्शन कंपनी भी है।

वनोपज व्यापार और टैक्स चोरी के आरोप

श्याम सोमानी बस्तर मंडी के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वे इमली, महुआ जैसे वनोपज के बड़े व्यापारियों में से एक हैं। उन पर टैक्स चोरी के आरोप लगे हैं, जिसके चलते IT की कार्रवाई की गई।

सराफा कारोबारी और खनिज विभाग के अधिकारी पर पहले भी हुई थी रेड

करीब एक साल पहले जगदलपुर के सराफा व्यापारी पारस ज्वेलर्स के घर और दुकान पर IT की रेड पड़ी थी। उन पर आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज हुआ था। इसके अलावा, दो साल पहले जगदलपुर में खनिज विभाग के उप संचालक एसएस नाग के घर एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की रेड हुई थी। लगातार हो रही ये छापेमारियां क्षेत्र में बड़े पैमाने पर हो रहे वित्तीय अनियमितताओं की ओर इशारा कर रही हैं।