Thursday, February 12, 2026
Homeअन्य खबरेबिलासपुर जिला पंचायत में भाजपा की बड़ी जीत, हंगामे के बीच हुआ...

बिलासपुर जिला पंचायत में भाजपा की बड़ी जीत, हंगामे के बीच हुआ मतदान, राजेश सूर्यवंशी बने अध्यक्ष…

बिलासपुर। बिलासपुर जिला पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जीत दर्ज की है। भाजपा प्रत्याशी राजेश सूर्यवंशी को 9 सदस्यों का समर्थन मिला, जिससे उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी सतकली बावरे को मात्र एक वोट से हरा दिया। इस करीबी मुकाबले में दोनों दलों के समर्थकों के बीच भारी तनाव देखने को मिला, और मतदान प्रक्रिया के दौरान जबरदस्त हंगामा भी हुआ।

चुनाव के नतीजों के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है, वहीं कांग्रेस समर्थकों में निराशा देखने को मिली। मतगणना के दौरान स्थिति काफी तनावपूर्ण रही, लेकिन अंततः भाजपा ने बाजी मार ली। राजेश सूर्यवंशी के अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने कहा कि वे जिला पंचायत के विकास और जनता की सेवा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

इस बीच जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद के लिए मतदान जारी है, और सभी की निगाहें इस चुनाव के नतीजे पर टिकी हुई हैं। भाजपा और कांग्रेस, दोनों दलों के लिए यह पद भी बेहद अहम माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts