Saturday, March 28, 2026
Homeअपराधगर्ल्स हॉस्टल की आड़ में चल रहे अनैतिक कार्य..? बिलासपुर में खुलेआम...

गर्ल्स हॉस्टल की आड़ में चल रहे अनैतिक कार्य..? बिलासपुर में खुलेआम गुंडागर्दी, युवती से मारपीट का वीडियो वायरल, स्थानीय लोग का आरोप – अब सुरक्षित नहीं हैं हम…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के तिलक नगर क्षेत्र में एक युवक द्वारा युवती से मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले युवती युवक के पीछे आती है, फिर कुछ देर बाद घर के अंदर से तीन और लड़कियां बाहर निकलती हैं। इसके बाद आपस में बातचीत होती रहती है।

इसी दौरान युवक अचानक युवती के बाल पकड़कर खींचने लगता है और फिर हाथ-पैर से उसकी पिटाई शुरू कर देता है। हालांकि, युवती भी हिम्मत दिखाते हुए उसे थप्पड़ मारती है। वहीं, अन्य लड़कियां बीच-बचाव करने का प्रयास करती हैं।

मोहल्लेवालों ने पुलिस को सौंपी शिकायत

घटना के दौरान स्थानीय लोगों ने वीडियो बनाकर पुलिस को सौंप दिया। मोहल्लेवालों का कहना है कि इलाके में इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे वे परेशान हैं।

इलाके में बढ़ रही अनैतिक गतिविधियां, पुलिस पर उठे सवाल

स्थानीय निवासियों का आरोप है कि तिलक नगर में लगातार बदमाशी और गुंडागर्दी के मामले बढ़ रहे हैं, लेकिन पुलिस कोई ठोस कदम नहीं उठा रही।

पुलिस कार्रवाई से नाखुश लोग, एसपी से करेंगे शिकायत

शिकायत के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे नाराज लोग अब पुलिस अधीक्षक से मिलने की तैयारी कर रहे हैं। नागरिकों ने मांग की है कि क्षेत्र में सख्त निगरानी रखी जाए, ताकि माहौल सुरक्षित बना रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts