Wednesday, February 11, 2026
Homeअपराधनकाबपोश बदमाशों ने परिवार को बनाया बंधक, फिर हथियार के दम पर...

नकाबपोश बदमाशों ने परिवार को बनाया बंधक, फिर हथियार के दम पर लाखों की लूट कर हुआ फरार, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस…

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सटे खरोरा थाना क्षेत्र के केवराडीह गांव में बीती रात बड़ी डकैती की वारदात हुई। 6 से 7 नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने किसान राधेलाल भारद्वाज के घर पर धावा बोल दिया और परिवार को बंधक बनाकर 6 लाख रुपये नकद व सोने-चांदी के जेवरात लूटकर फरार हो गए।

परिवार को बनाया बंधक, हथियार दिखाकर दी धमकी

जानकारी के मुताबिक, आधी रात को डकैत घर में घुसे और किसान के परिवारवालों के हाथ-पैर बांध दिए। बदमाशों के पास पिस्तौल समेत अन्य हथियार थे, जिनका डर दिखाकर उन्होंने परिवार को धमकाया और मारपीट भी की। घटना के बाद पीड़ित परिवार डरा-सहमा हुआ है।

जांच में जुटी पुलिस, नाकेबंदी कर बदमाशों की तलाश

वारदात की सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम की मदद से जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और इलाके में नाकेबंदी कर बदमाशों की तलाश की जा रही है।

गांव में दहशत, जल्द गिरफ्तारी का भरोसा

इस सनसनीखेज वारदात के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा और दोषियों को सख्त सजा दिलाई जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts