Wednesday, February 11, 2026
Homeअन्य खबरेसावधान! बोर्ड परीक्षा खत्म, ठगी शुरू! स्टूडेंट्स और पेरेंट्स को आ रहे...

सावधान! बोर्ड परीक्षा खत्म, ठगी शुरू! स्टूडेंट्स और पेरेंट्स को आ रहे शातिर ठगों की कॉल, पास कराने के नाम पर मांगे जा रहे पैसे…

रायपुर। बोर्ड परीक्षाएं खत्म हो चुकी हैं, लेकिन स्टूडेंट्स और उनके पेरेंट्स की चिंता अभी भी बनी हुई है। इसी बीच कुछ शातिर ठग सक्रिय हो गए हैं, जो परीक्षा में पास कराने या परिणाम सुधारने का झांसा देकर पैसों की मांग कर रहे हैं।

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने किया सतर्क

माध्यमिक शिक्षा मंडल के अधिकारियों ने जानकारी दी है कि कई अभिभावकों और छात्रों को फर्जी कॉल आ रहे हैं, जिनमें परीक्षा परिणाम सुधारने या पास करने के नाम पर उनसे पैसे की माँग की जा रही है. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इस प्रकार के फोन कॉल से शिक्षा मंडल का कोई संबंध नहीं है।

पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की अपील

साथ ही अधिकारियों ने छात्रों और अभिभावकों को सतर्क रहने की सलाह दी है और कहा है कि यदि किसी unknown नंबर से  फोन कॉल, और किसी भी तरह से फंसाने की कोशिश कर रहे है तो तुरंत अपने नजदीकी पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराएं।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जारी है उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 

बोर्ड परीक्षा खत्म होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य जारी है। इसके लिए विशेष रूप से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है, और पूरी प्रक्रिया CCTV निगरानी में है। ऐसे में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी संभव नहीं है। बता दें कि, इस वर्ष छत्तीसगढ़ में 10 वीं और 12 वीं की बोर्ड परीक्षा में 6 लाख से अधिक विद्यार्थी पंजीकृत है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts