Homeअन्य खबरेजम्मू-कश्मीर की धरती पर छत्तीसगढ़ का परचम! थांग-ता की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में...

जम्मू-कश्मीर की धरती पर छत्तीसगढ़ का परचम! थांग-ता की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 11 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, 3 खिलाड़ियों ने जीते पदक…

बिलासपुर। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में 28 से 30 सितंबर तक आयोजित 32वीं जूनियर थांग-ता राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। देशभर के 22 राज्यों से पहुंचे 450 से अधिक खिलाड़ियों के बीच छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने तीन पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया।

प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ दल का नेतृत्व छत्तीसगढ़ थांग-ता संघ के सचिव घनश्याम सिंह ने किया। प्रदेश से कुल 11 खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा लिया।

महिला वर्ग की अनिशुबा स्पर्धा में आलिया अख्तर ने रजत पदक हासिल किया। वहीं पुरुष वर्ग में चंचल साहू ने कांस्य पदक जीता। इसके अलावा फूनाबा आमा स्पर्धा में आनव कुमार सिंह ने कांस्य पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ टीम के कोच अभिनव पाण्डेय रहे, जबकि सूरज साहू ने टीम ऑफिशियल की भूमिका निभाई।

तीन पदकों के साथ छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और प्रदेश को गौरवान्वित किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts