Homeअन्य खबरेछत्तीसगढ़ में नहीं थम रहा जंगली जानवरों का शिकार: करंट से तेंदुए...

छत्तीसगढ़ में नहीं थम रहा जंगली जानवरों का शिकार: करंट से तेंदुए और वन भैंसे की मौत, खल्लारी क्षेत्र में फिर उजागर हुआ शिकार का घिनौना चेहरा…

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के खल्लारी क्षेत्र में वन्यजीवों के अवैध शिकार का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताज़ा मामला नेशनल हाईवे 353 के समीप मातेश्वरी पहाड़ी के नीचे स्थित वन विभाग के कक्ष क्रमांक 182 से सामने आया है, जहाँ आज सुबह करंट लगने से एक तेंदुए और एक वन भैंसे की दर्दनाक मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और दोनों मृत जानवरों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई है।

यह घटना इस बात का प्रमाण है कि क्षेत्र में शिकारियों द्वारा करंट बिछाकर जंगली जानवरों को निशाना बनाने की घटनाएं लगातार जारी हैं, जिससे जंगल का जैविक संतुलन भी खतरे में पड़ रहा है। वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने वन्यजीवों की लगातार हो रही मौतों पर चिंता जताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts