Saturday, March 28, 2026
Homeअपराधबिलासपुर-अंबिकापुर मार्ग पर मौत की रफ्तार, अज्ञात ट्रक ने युवक की ली...

बिलासपुर-अंबिकापुर मार्ग पर मौत की रफ्तार, अज्ञात ट्रक ने युवक की ली जान, युवती घायल, ट्रक चालक फरार, लिफ्ट मांगकर बैठी थी युवती…

सरगुजा। बिलासपुर-अंबिकापुर नेशनल हाईवे पर मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम हंसडांड के पास एक अज्ञात ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ बैठी युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा शाम करीब 6:30 बजे हुआ जब चंद्रिका (निवासी – कुदर बसवार, उदयपुर) नामक युवक अपनी बाइक (क्रमांक CG 15 EF 2566) से रूपा सिरदार (22 वर्ष, निवासी लक्ष्मणगढ़, उदयपुर) के साथ हंसडांड की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों सड़क पर गिर पड़े और ट्रक का पिछला पहिया युवक के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रूपा सिरदार को हाथ-पैर में गंभीर चोटें आई हैं। ट्रक का पिछला पहिया बाइक चला रहे युवक चंद्रिका कुंदर पर चढ़ गया। हादसे में रूपा सिरदार घायल हो गई।

बाइक में लिफ्ट लेकर बैठी थी युवती, कुछ देर में ही हादसा

घटना की सूचना पर डायल 112 की टीम ने घायल युवती और मृत युवक को लखनपुर हॉस्पिटल पहुंचाया। घायल रूपा सिरदार ने बताया कि बाइक सवार युवक लखनपुर से उदयपुर की ओर जा रहा था।

घायल युवती
घायल युवती

उसने कुंवरपुर के पास बाइक सवार युवक से लिफ्ट ली थी। वे कुछ आगे पहुंचे तो सामने से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक का चालक वाहन लेकर फरार हो गया। लखनपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है। ट्रक लेकर फरार चालक व वाहन की तलाश की जा रही है। हादसे में मृत युवक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। युवक के शव को मर्क्युरी में रखवा दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts