Wednesday, February 11, 2026
Homeअपराधआदिवासी कल्याण के अधिकारी पर कलंक: सहायक आयुक्त पर दुष्कर्म का मामला...

आदिवासी कल्याण के अधिकारी पर कलंक: सहायक आयुक्त पर दुष्कर्म का मामला दर्ज, पीड़िता बोली – 7 साल तक बनाया संबंध, 3 बार करवाया गर्भपात…

दंतेवाड़ा। आदिम जाति कल्याण विभाग के सहायक आयुक्त आनंद सिंह पर दुष्कर्म और गर्भपात का मामला दर्ज किया गया है। वहीं आनंद सिंह वर्तमान में बीजापुर जिले में पदस्थ हैं, आनन्द सिंह जब दंतेवाड़ा में पदस्थ थे। उनके पूर्व कार्यकाल में यौन शोषण और गर्भपात का आरोप लगा है। पूरा मामला गीदम थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, आनंद सिंह वर्तमान में बीजापुर में पदस्थ हैं। पूर्व में दंतेवाड़ा जिला में पदस्थ थे। जहां एक महिला ने गीदम थाने में केस दर्ज कराई है। पीड़िता के अनुसार महिला गीदम थाना क्षेत्र की हैं। जो कि शादीशुदा है। हालांकि उसका वैवाहिक जीवन ठीक नहीं चल रहा था। और वह अपने पति से विवाद होकर अलग रह रही थी। और तलाक की प्रक्रिया फिलहाल, कोर्ट में निलंबित है। महिला का आरोप है कि उसकी किसी माध्यम से उस समय दंतेवाड़ा के सहायक आयुक्त आनंद से पहचान हुई थी। इसी बीच दिनों की पहचान हुई। पहचान धीरे से दोस्ती में बदल गई। फिर दोनों में मुलाकात का सिलसिला शुरू हो गई।

पीड़िता महिला का आरोप है कि, आनंद सिंह दोस्ती के बहाने रिश्ता को आगे बढ़ाया। फिर प्रेम का प्रस्ताव रखा। महिला पहले की अपने पति से अलग रह रही थी। और तलाक की प्रक्रिया में थी। इसलिए उनका प्रस्ताव स्वीकार कर ली। इस दौरान दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बने। सहायक आयुक्त आनंद सिंह शादीशुदा हैं। आनंद अपनी पत्नी से तलाक लेकर महिला से शादी करने का वादा किया था।

महिला के अनुसार, आनंद सिंह से जान- पहचान 2018 से थी। वहीं सहायक आयुक्त 10 से लेकर अब तक उसे शादी का झांसा देकर उनसे संबंध बनाए रखे। महिला का आरोप है कि इसी बीच वह तीन बार प्रेगनेंट भी हुई थी। लेकिन आनंद सिंह ने डरा धमकाकर जबरदस्ती गर्भपात करवा दिया। जब महिला ने शादी करने के लिए दबाव बनाया। तो आनंद सिंह ने इनकार कर दिया।

इसके बाद पीड़ित महिला ने गीदम थाने पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(1) और 351(2) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं मामले की जानकारी मिली तो आनंद सिंह के फोन नंबर बंद कर फरार हो गए है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts