Thursday, February 12, 2026
Homeछत्तीसगढ़कैबिनेट मंत्री टंक राम वर्मा पहुंचे बिलासपुर, पंडित धीरेंद्र शास्त्री के दर्शन...

कैबिनेट मंत्री टंक राम वर्मा पहुंचे बिलासपुर, पंडित धीरेंद्र शास्त्री के दर्शन कर लिया आशीर्वाद, भारतमाला परियोजना पर कहा – EOW को सौंपी गई है जांच, जो भी दोषी होगा, जाएगा जेल…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ सरकार में कैबिनेट मंत्री टंक राम वर्मा बिलासपुर में प्रवास के दौरान पंडित धीरेंद्र शास्त्री के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम के बाद की मीडिया से भी की चर्चा करते हुए कहा कि, महाराज जी सनातनी हैं, धर्म रक्षक हैं।  भगवान बजरंगबली के भक्त हैं। हम सबको जोड़ के रखे हैं। छत्तीसगढ़ और देश की खुशहाली के लिए हमेशा काम करते हैं। आज हमने भी उनके दर्शन किए हैं। इसके अलावा उन्होंने हिंदू राष्ट्र पर कहा कि, भारत हिंदू राष्ट्र रहा है, हिंदू राष्ट्र है, और हिंदू राष्ट्र रहेगा। हम सब सनातनी हैं। और इतिहास यही बताता है, हमारे महाराज जी धर्म की रक्षा में लगे हुए हैं, हमारे प्रणेता हैं। मार्गदर्शक हैं।

मंत्री टंकराम ने फर्जी सर्पदंश मुआवजे के मामले में कहा कि, पिछले समीक्षा बैठक में इस विषय पर चर्चा हुई थी। ये विषय हमको गंभीर लगा था। और हमने कलेक्टर को निर्देशित किया है कि जो भी प्रकरण अब बनेंगे। उन सब का समुचित परीक्षण किया जाए। हेल्थ, रेवेन्यू, गांव वालों सभी से बयान लिया जाए। पूरा परीक्षण करने के बाद ही प्रकरण तैयार किया जाए। यदि कोई फर्जी प्रकरण सामने आता। और उसमें जिसकी भी मिल भगत होगी उस पर कार्रवाई होगी। उन्होंने ने धर्मांतरण पर कहा,  धर्मांतरण अपने आप में गलत है। भारतीय संविधान में सभी व्यक्तियों को अधिकार है कि अपनी इच्छा के अनुसार अपने धर्म का पालन करें। और पूजा पद्धति को अपनाएं। लेकिन किसी व्यक्ति को प्रलोभन देकर या दबाव बनाकर यदि धाम परिवर्तन करते हैं। तो यह गैर कानूनी है, इसका विरोध होना चाहिए।

मंत्री टंकराम वर्मा ने भारतमाला परियोजना पर कहा,  भारतमाला प्रोजेक्ट पर विष्णु देव साय की सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। EOW को मामले की जांच सौंपी है। जहां से भी भारत माता प्रोजेक्ट होकर निकला है। वहां पर कार्रवाई हो रही है, जांच हो रही है। और जांच में जिसका भी नाम सामने आता है। जो भी गड़बड़ी में शामिल होगा, चाहे वह भू माफिया हो, चाहे अधिकारी हो,  चाहे कर्मचारी उस पर भी कार्रवाई होगी। बड़े-बड़े लोगों के नाम सामने आ रहे हैं, और उन पर कार्रवाई भी हो रही है। कुछ जेल भी गए है, और जिनका नाम सामने आएगा सभी जेल जाएंगे। इसे राजनीतिक संरक्षण नहीं है। सीएम साय की सरकार भ्रष्टाचार में जीरो टॉलरेंस है, और जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts