
Congress President Visit : रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 7 जुलाई को छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर कांग्रेस संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को राजधानी रायपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में एक अहम बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में दौरे की रूपरेखा और सभा की व्यवस्थाओं को लेकर व्यापक चर्चा की गई। (Congress President Visit)
यह भी पढ़ें :- Battery theft gang : ई-रिक्शा बैटरी चोरी गिरोह का भंडाफोड़: सरकंडा पुलिस ने चार आरोपियों को दबोचा, 30 बैटरी और ई-रिक्शा बरामद

बैठक की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने की। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, पूर्व मंत्री रविंद्र चौबे, प्रदेश प्रभारी महासचिवों, सह प्रभारी, विधायक, जिला कांग्रेस अध्यक्ष समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। सभी नेताओं ने खड़गे की सभा को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा की।

बताया गया कि मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा ‘किसान-जवान-संविधान’ थीम पर आधारित होगी। इस भव्य जनसभा के लिए विभिन्न समितियां गठित की गई हैं। इन समितियों की शुक्रवार को अलग-अलग बैठकें आयोजित की जाएंगी, जिनमें अब तक की तैयारियों की समीक्षा और अंतिम रूप देने के निर्देश दिए जाएंगे।

गौरतलब है कि हाल ही में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने भी रायपुर पहुंचकर राजीव भवन में मैराथन बैठकें ली थीं। उन्होंने खड़गे के दौरे की घोषणा करते हुए कहा था कि यह सभा कांग्रेस की जनभावनाओं को मजबूती देने का माध्यम बनेगी।
खड़गे का यह दौरा आगामी चुनावी रणनीति और संगठन को नई ऊर्जा देने के नजरिए से बेहद अहम माना जा रहा है।
