Thursday, February 12, 2026
Homeअपराधएक्स बॉयफ्रेंड ने रची साजिश, शादीशुदा गर्लफ्रेंड महिला से गैंगरेप कर हत्या,...

एक्स बॉयफ्रेंड ने रची साजिश, शादीशुदा गर्लफ्रेंड महिला से गैंगरेप कर हत्या, 24 दिन बाद नाले से मिला महिला का नरकंकाल, मचा हड़कंप, 2 आरोपी गिरफ्तार…

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से दिल दहला देने वाला अपराध सामने आया है। एक शादीशुदा महिला को उसके पूर्व प्रेमी ने दोस्तों के साथ मिलकर पहले जंगल ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया और फिर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी शव को बोरी में भरकर पास के नाले में फेंककर फरार हो गए।

मामला कोरबी पुलिस चौकी क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय महिला 28 जुलाई को सोसायटी से राशन लेने गई थी, लेकिन घर वापस नहीं लौटी। परिजनों ने काफी खोजबीन की और बाद में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

करीब 24 दिन बाद पुलिस को महिला का नरकंकाल नाले से बरामद हुआ। जांच में सामने आया कि महिला का पूर्व प्रेमी दो दोस्तों के साथ बाइक पर उसे जंगल ले गया था। वहां तीनों ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। जब पीड़िता ने विरोध किया तो गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और शव को बोरी में छुपाकर नाले में फेंक दिया।

कोरबी चौकी प्रभारी सुरेश कुमार जोगी ने बताया कि पुलिस ने इस वारदात में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं तीसरे आरोपी की तलाश जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts