Thursday, February 12, 2026
Homeअपराधहाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में गणेश स्थापना को लेकर 2 पक्षों में जमकर...

हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में गणेश स्थापना को लेकर 2 पक्षों में जमकर बवाल, विवाद में महिलाओं को आई चोटें, थाने के बाहर भी हुई हाथापाई, दोनों पक्षों पर मामला दर्ज, इलाके में तनाव का माहौल…

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में गणेश स्थापना को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। जानकारी के मुताबिक, कॉलोनी के दो पक्ष अलग-अलग स्थानों पर गणेश प्रतिमा स्थापित करना चाहते थे। इसी बात पर कहासुनी शुरू हुई, जो धीरे-धीरे मारपीट और बलवे में बदल गई। विवाद इतना बढ़ा कि महिलाएं भी इसमें शामिल हो गईं और झगड़े के दौरान कुछ महिलाओं को चोटें आईं।

तनाव बढ़ने पर दोनों पक्ष शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचे। लेकिन वहां भी मामला शांत नहीं हुआ और थाने के बाहर हाथापाई तथा गाली-गलौज शुरू हो गई। स्थिति को बिगड़ते देख खम्हारडीह पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाइश दी और हालात को नियंत्रित किया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि एक ही कॉलोनी में दो जगह प्रतिमा स्थापित करने से विवाद की स्थिति बनी। त्यौहार के मौके पर आपसी रंजिश का रंग हिंसा में बदल गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बल की तैनाती कर दी है, ताकि आगे किसी भी अप्रिय स्थिति को रोका जा सके।

पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों पर बलवा और मारपीट का प्रकरण दर्ज किया गया है। साथ ही घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और पुलिस लगातार कॉलोनी में निगरानी बनाए हुए है। त्योहार के मौके पर हुए इस विवाद ने पूरे इलाके में तनाव का माहौल पैदा कर दिया है। हालांकि पुलिस की तत्परता से बड़ी घटना टल गई। अब मामले की विस्तृत जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts