Wednesday, February 11, 2026
Homeअन्य खबरेगुरु एवं गणेश वंदना – संस्कार और सेवा का उत्सव एनएफबी ज्ञानदीप...

गुरु एवं गणेश वंदना – संस्कार और सेवा का उत्सव एनएफबी ज्ञानदीप स्पर्श कन्या विद्यालय में…

बिलासपुर। शिक्षक दिवस और गणेश विसर्जन के पावन अवसर पर एनएफबी ज्ञानदीप स्पर्श कन्या विद्यालय, तिफरा में “गुरु एवं गणेश वंदना – संस्कार और सेवा का उत्सव” का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन स्वर्ण समाज की सेविकाएं कुमारी आकृति शर्मा और पायल ठाकुर ने किया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और गणेश वंदना के साथ हुई। इसके बाद विद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में गीत और नृत्य के माध्यम से सभी का मन मोह लिया। बच्चों को 60 सेनेटरी पैड, चॉकलेट और बिस्किट वितरित किए गए और स्वच्छता तथा व्यक्तिगत हाइजीन के महत्व पर विशेष जानकारी दी गई।

विशिष्ट अतिथियों में ई. यशवंत कुमार पटेल, डॉ. हमीद अब्दुल्ला और हैरी जॉर्ज (अटल बिहारी वाजपेयी यूनिवर्सिटी) ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। इसके अतिरिक्त युथ संस्कार के संस्थापक अभय दुबे, सहयोगी सदस्य पायल ठाकुर, तनु लोधी, गौरी शर्मा, प्रियंका तिवारी, नेहा महना और मोनिका पायल भी उपस्थित रहे।

आयोजन के दौरान शिक्षकों और स्टाफ को विशेष सम्मान दिया गया। आकृति शर्मा ने दृष्टिबाधित बच्चों के लिए शैक्षणिक सुविधाओं और लेखक की व्यवस्था पर प्रकाश डाला, जबकि पायल ठाकुर ने दिव्यांग बच्चों के हितार्थ अपनी उपलब्धियों का विवरण साझा किया और भविष्य में आवश्यक दस्तावेज़ जैसे पैन कार्ड आदि बनवाने में मदद का आश्वासन दिया।

विद्यालय की प्राचार्य ज्योति तिवारी ने भी कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किया। यह आयोजन बच्चों के लिए केवल सांस्कृतिक आनंद का अवसर नहीं रहा, बल्कि शिक्षक दिवस का महत्व, सेवा, स्वच्छता और संस्कार  का संदेश देने में भी सफल रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts